
एक पंच में ही धड़ाम से गिरा Youtube स्टार, जाना पड़ा हॉस्पिटल
AajTak
दो सोशल मीडिया स्टार एक-दूसरे के आमने-सामने थे. दोनों के बीच बॉक्सिंग मुकाबला लॉस एंजेलिस में खेला जा रहा था. इस दौरान, एक यू्ट्यूबर ने दूसरे को ऐसा मुक्का जड़ा कि विरोधी यू्ट्यूब स्टार गिर पड़ा. इस मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैन्स भी जुटे थे.
दो यूट्यूब स्टार के बीच बॉक्सिंग मैच चल रहा था. इस दौरान एक बॉक्सर को ऐसी चोट लग गई कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
हादसे के बाद यूट्यूब स्टार ऑस्टिन मैक्ब्रूम (Austin McBroom) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उनको दूसरे यूट्यूब स्टार एनिस्टनगिब (AnEsonGib) ने 'यूट्यूब बॉक्सिंग' मुकाबले में नॉक आउट (बाहर) कर दिया.
मैक्ब्रूम को मैच के दौरान ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख दिख रहा है कि मैक्ब्रूम एनिस्टनगिब के एक ही पंच में रिंग के अंदर गिर पड़ते हैं. इसके साथ ही इस हाइप्रोफाइल मुकाबले को एनिस्टनगिब अपने नाम कर लेते हैं.
दोनों ही सोशल मीडिया स्टार के बीच मुकाबला लॉस एंजेलिस में हो रहा था. इस चर्चित मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैन्स भी जुटे थे.
यह फाइट मैक्ब्रूम का पहला प्रोफेशनल मुकाबला था. हालांकि, इससे पहले उन्होंने टिकटॉक स्टार ब्राइस हॉल (Bryce Hall) को एक इवेंट में मात दी थी. एनिस्टनगिब ने जीत के बाद अपनी फोटो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










