
एक तरफा प्यार में लड़की को मारी गोली, फिर खुद भी दी जान, जानिए पूरा मामला
AajTak
एक तरफा प्यार में युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. उसने युवती को गोली मार दी थी और खुद जहर खा लिया था. पुलिस का कहना है कि आरोपी बुलंदशहर का रहने वाला बताया जा रहा है. जांच की जा रही है. शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.
यूपी के गाजियाबाद में एक तरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की गोली मारकर हत्या दी और खुद भी जहर खा लिया था. दोनों की इलाज के लिए दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां लड़की की और उसके हत्यारे की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
दरअसल, गुरुवार सुबह शहर के थाना नंद ग्राम की घुकना कॉलोनी में 20 साल की दीपमाला अपने परिवार के साथ रहती थी. वह बी.कॉम की पढ़ाई कर रही थी. सुबह जब वह अपने घर पर थी तब बुलंदशहर का रहने वाले 26 साल राहुल जाट उसके पास पहुंच गया.
परिवार का कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ही राहुल ने पिस्टल से दीपमाला को गोली मार दी. आवाज सुन परिवार के लोग दीपमाला के पास दौड़े. देखा तो वह लहुलुहान जमीन पर पड़ी हुई थी. वहीं, राहुल हाथ में बंदूक लिए खड़ा हुआ था. फिर अपनी जेब में रखा जहरीला पर्दाथ निकाला और खा गया. कुछ ही समय में उसकी भी हालत बिगड़ गई.
परिवार के लोग दीपमाला और राहुल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पहले तो दीपमाला की मौत हो गई फिर कुछ समय बाद राहुल ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम के लिए देने के बाद दीपमाला के परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली.
मामले में एसीपी नंद ग्राम गाजियाबाद पुलिस कमिश्ररेट रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने लड़की की गोली मारकर हत्या की है. घटना को अंजाम लड़की के घर पर ही दिया गया था. आरोपी की भी मौत हो चुकी है क्योंकि उसने लड़की की हत्या करने के बाद जहर खा लिया था. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि एक तरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










