
एक और सरकारी कंपनी पर लटका ताला, सरकार ने कहा- घाटे में थी, लेना पड़ा फैसला!
AajTak
एक और सरकारी कंपनी को बंद करने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लंबे समय से घाटे में चल रहे हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम्स एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (HHEC) को बंद करने का फैसला ले लिया गया है.
एक और सरकारी कंपनी को बंद करने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लंबे समय से घाटे में चल रहे हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम्स एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (HHEC) को बंद करने का फैसला ले लिया गया है. (Photo: File) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वस्त्र मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एचएचईसी) को बंद करने की स्वीकृति दे दी है. (Photo: File) वित्त वर्ष 2015-16 से हैंडलूम्स एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन लगातार घाटे में चल रहा था, और अपने संचालन खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा भी नहीं जुटा पा रहा था. सरकार का कहना है कि इस कंपनी को फिर से खड़ा करने की भी संभावना बहुत ही कम थी, इसलिए कंपनी को बंद करना जरूरी था. (Photo: File)More Related News













