
एकतरफा प्यार की सनक की भेंट चढ़ीं पांच बेटियां, दिल्ली से दुमका तक दरिंदगी की एक जैसी दास्तान
AajTak
झारखंड के दुमका से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिकों ने बेटियों के साथ दिलदहलाने वाली वारदातों को अंजाम दिया है. दुमका में अंकिता सिंह को जलाकर मार डाला गया तो दिल्ली में काजल को गोली मारी गई है. चतरा में एक लड़की पर सिरफिरे ने तेजाब ही फेंक दिया. अलीगढ़ में एक लड़की पर पेट्रोल फेंका गया.
झारखंड के दुमका से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिकों ने बेटियों ने दिल दहलाने वाली वारदातों को अंजाम दिया है. ताजा मामला दिल्ली के संगम विहार में सामने आय़ा है. यहां 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्र को उसका पीछा करने वाले अमानत अली नाम के शख्स ने उस वक्त गोली मार दी, जब वो स्कूल से लौट रही थी.
दिल्ली की काजल को मारी गई गोली
फिलहाल छात्रा अस्पताल से घर वापस लौट आई है. एक गोली लड़की के शरीर में फंस गई है. छह महीने बाद ऑपरेशन हो सकता है. अली इंस्टाग्राम पर भी छात्रा को परेशान किया करता था. इसके बाद छात्रा ने उसे ब्लॉक कर दिया. 25 अगस्त को जब वो स्कूल से घर लौट रही थी, तब तीन बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया.
जब वो संगम विहार के बी ब्लॉक के पास पहुंची तो उनमें से एक ने उसे गोली मार दी. तीनों लड़के बाइक से भाग निकले. लड़की की हालत इस वक्त गंभीर है, लेकिन उसने अपना पीछा करने वाले की पहचान अमानत अली के तौर पर की है. इससे पहले झारखंड के दुमका और चतरा के अलावा उत्तर प्रदेश के में भी बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाली घटना घटी है.
दुमका की अंकिता को जलाकर मार डाला
दुमका की रहने वाली अंकिता सिंह को जलाकर मार डाला गया था. आरोप है कि शाहरुख को अंकिता से एकतरफा प्यार हुआ था. अंकिता ने इनकार किया तो 23 अगस्त की सुबह चार बजे शाहरुख अपने दोस्त के साथ अंकिता के घर पर पहुंचा. अंकिता सो रही थी. शाहरुख ने खिड़की से लड़की पर पेट्रोल फेंका और आग लगा दी. आग लगाकर आरोपी भाग गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










