
एंड्रॉयड ऐप को विंडोज में चलाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
AajTak
एंड्रॉयड ऐप को पीसी में चलाना कितना मजेदार हो सकता है ना. कई थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से आप एंड्रॉयड ऐप को पीसी में चला सकते हैं. आपको पीसी में एंड्रॉयड ऐप चलाने का आसान तरीका बता रहे हैं.
कई लोग एंड्रॉयड ऐप्स को अपने कंप्यूटर में भी चलाना चाहते हैं. कुछ लोग गेम खेलने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वहीं कुछ अपने मनपसंद ऐप्स को पीसी की बड़ी स्क्रीन पर चलाना चाहते हैं. इंटरनेट पर उपलब्ध थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर से ये संभव हो सकता है. वैसे तो इंटरनेट पर कई सारे थर्ड पार्टी ऐप्स उपलब्ध हैं. यहां हम आपको LDPlayer के बारे में बता रहे हैं. LDPlayer को इसकी वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है. इसके लिए इसके साइट पर जाएं. वहां डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे अपने विंडोज पीसी पर सेव कर लें. एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद सेव किए फाइल को ओपन कर लें. फिर इसे अपनी विंडोज पीसी में इंस्टॉल करें. इंस्टॉल हो जाने के बाद पीसी के स्टार्ट मेन्यू में जाएं.More Related News













