
एंटी-इनकंबेंसी का डर या नई रणनीति... मनीष सिसोदिया की सीट बदलने का मतलब क्या? पढ़ें- इनसाइड स्टोरी
AajTak
आम आदमी पार्टी ने एंटी-इनकंबेंसी को काउंटर करने के लिए बीजेपी की रणनीति अपनाई है. इसके तहत मौजूदा उम्मीदवारों को बदलकर उनके खिलाफ पब्लिक की नाराजगी को कम या पूरी तरह खत्म कर दो. बीजेपी का यह प्रयोग कई राज्यों में सफल रहा है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं. एक तरफ रोजाना अलग-अलग इलाकों में वह छोटी-छोटी सभाएं कर रहे हैं तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार को अलग-अलग मुद्दों और खास तौर पर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर घेरने का मौका नहीं चूक रहे. AAP ने 31 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है. पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की.
चौंकाने वाली बात ये है कि सभी 20 सीटों पर इस बार वे उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ेंगे, जिन्होंने उन सीटों पर आम आदमी पार्टी से 5 साल पहले चुनाव लड़ा था. AAP ने कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की फेरबदल की है, वहीं ज्यादातर सीटों पर पुराने चेहरों की जगह नए प्रत्याशी पर दांव लगाया है.
एंटी-इनकंबेंसी का डर या नई रणनीति
आम आदमी पार्टी ने एंटी-इनकंबेंसी को काउंटर करने के लिए बीजेपी की रणनीति अपनाई है. इसके तहत मौजूदा उम्मीदवारों को बदलकर उनके खिलाफ पब्लिक की नाराजगी को कम या पूरी तरह खत्म कर दो. बीजेपी का यह प्रयोग कई राज्यों में सफल रहा है. आम आदमी पार्टी के कई विधायकों के लिए यह चौथा चुनाव है. इस कारण धीरे-धीरे उनके खिलाफ आम लोगों से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है. आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट, बाहर से आए नेताओं को एडजस्ट करने की तरकीब मालूम पड़ रही थी.
यह भी पढ़ें: 31 में 20 सीटों पर बदले चेहरे, सिसोदिया-राखी बिड़लान की सीट बदली... AAP की लिस्ट की बड़ी बातें
वहीं दूसरी लिस्ट में अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी को काउंटर करने की तरकीब अपनाई है. AAP ने सभी सीटों पर सर्वे कराया है और जिन विधायकों के खिलाफ रिपोर्ट फेवरेबल नहीं है, उनका पत्ता काटा जा रहा है. इससे साफ पता चलता है कि दो बार 60 से ऊपर सीटें जीतने के बाद इस बार AAP को भी एंटी-इनकंबेंसी का डर सता रहा है. अगर ऐसा नहीं होता तो इतने बड़े स्तर पर उम्मीदवारों की फेरबदल नहीं होती.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







