
ऋषभ पंत ODI टीम में तो चुन लिए गए, लेकिन प्लेइंग-11 में जगह मुश्किल... कीवियों के खिलाफ इस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी शुभमन ब्रिगेड!
AajTak
ऋषभ पंत को भारत की ओर से वनडे इंटरनेशनल में भाग लिए हुए काफी महीने हो चुके हैं. ऋषभ पंत ने अपना आखिरी ओडीआई मुकाबला अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला था. उसके बाद से ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है.
भारतीय टीम की साल 2026 में पहली परीक्षा न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली घरेलू वनडे सीरीज में होने जा रही है. भारत ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 जीती थी, ऐसे में टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और वो इस सीरीज में दबदबा बनाना चाहेगी. वैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनड सीरीज कब्जाने के लिए भारत को तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी (रविवार) को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर 14 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा मैच होगा. वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में निर्धारित है. तीनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होंगे.
पंत की प्लेइंग-11 में राह मुश्किल... इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. वहीं चोट से उबर चुके श्रेयस अय्यर की भी वापसी हुई है और वो उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे टीम में बरकरार रखा गया है, लेकिन उनकी प्लेइंग-11 में जगह बनती दिख नहीं रही. टीम मैनेजमेंट फिलहाल केएल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्राथमिकता देता दिख रहा है. ऋषभ आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बेंच पर ही बैठे रहे थे. टीम कॉम्बिनेशन को सटीक रखने की मजबूरी के चलते पंत को एक बार फिर निराशा हाथ लग सकती है.
यह भी पढ़ें: पिछले मैच में शतक, फिर भी न्यूजीलैंड सीरीज से OUT... आखिर कहां चूक गए ऋतुराज गायकवाड़
वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है. वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, मोहम्मद सिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है, जिससे तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है.
ऐसा रह सकता है कॉम्बिनेशन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत एक संतुलित कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते नजर आएंगे. जबकि विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अर्धशतक जमाने वाले श्रेयस अय्यर नंबर चार पर उतरेंगे. केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और विकेटकीपिंग का दायित्व संभालेंगे

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









