
ऋषभ पंत पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, कहा- भविष्य में बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान
AajTak
महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि ऋषभ पंत भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान होंगे.
महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि ऋषभ पंत भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में पंत ने आईपीएल-14 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की. उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 8 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की और आईपीएल के टलने तक वह अंक तालिका में टॉप पर है. पंत की कप्तानी से गावस्कर प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि पंत में सीखने की भूख है. गावस्कर ने ऋषभ पंत की छोटी गलतियों का बचाव करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में झलकी दिखाई है और अगर धैर्य रखते हुए उसने कप्तानी की तो ज्यादा सफल होगा.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












