
उमर अकमल ने भरा 45 लाख रुपये जुर्माना, वापसी के लिए करना होगा और इंतजार
AajTak
उमर अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास 45 लाख रुपये जुर्माना भर दिया है, जिससे वह अब बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेने के हकदार बन गए हैं.
पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज उमर अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास 45 लाख रुपये जुर्माना भर दिया है, जिससे वह अब बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेने के हकदार बन गए हैं. पीसीबी के सूत्रों ने पुष्टि की कि खेल पंचाट ने अकमल पर जो जुर्माना लगाया था, उन्होंने उसे पीसीबी में जमा कर दिया है. खेल पंचाट ने फरवरी में पीसीबी और अकमल द्वारा दायर मामलों में सुनवाई करते हुए इस बल्लेबाज पर यह जुर्माना लगाया था.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












