
उमरा करने मक्का गया था ये दिग्गज क्रिकेटर... अब अमेरिका-ईरान वॉर में फंसा
AajTak
मुश्फिकुर रहीम ऐसे पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट मैच खेले. मुश्फिकुर रहीम टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में वो केवल रेड बॉल क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करते हैं.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम जेद्दा एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. इजरायल-यूएस की ओर से ईरान पर हमले के बाद क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं, जिसके चलते कई देशों ने एहतियातन अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
मुश्फिकुर रहीम उमरा करने के लिए मक्का गए थे. उनका दुबई के रास्ते ढाका लौटने का प्लान था. मुश्फिकुर एमिरेट्स की फ्लाइट EK0806 से जेद्दा से दुबई के लिए रवाना हुए थे. हालांकि, इस क्षेत्र में युद्ध से पैदा हुए तनाव के कारण सभी उड़ानों को बीच रास्ते से ही वापस जेद्दा लौटा दिया गया. मुश्फिकुर रहीम ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट में भावुक संदेश साझा किया.
मुश्फिकुर ने लिखा, 'मैं कुछ दिन पहले उमराह के लिए मक्का आया था. मैंने अपना हज पूरा कर लिया था और दुबई (एमिरेट्स) के जरिए बांग्लादेश लौट रहा था. लेकिन अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति के कारण सभी उड़ानें वापस जेद्दा लौट आई हैं. अब मैं हजारों यात्रियों के साथ जेद्दा एयरपोर्ट पर हूं. सिर्फ अल्लाह ही जानता है कि हम कब और कैसे ढाका लौट पाएंगे. दुआ की दरख्वास्त है.'
ऐसा रहा है मुश्फिकुर का इंटरनेशनल करियर मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए 100 टेस्ट, 274 ओडीआई और 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 34.45 की औसत से 15805 रन बनाए हैं. मुश्फिुकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 शतक और 83 अर्धशतक जमाए है. मुश्फिकुर अब केवल टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करते हैं.
तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बिमान बांग्लादेश एयरलाइन्स ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं. वहीं कतर एयरवेज और एमिरेट्स सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स ने भी उड़ानें रद्द कर दी हैं या अपने रूट बदल दिए हैं.
इजरायल-यूएस संग ईरान के बढ़ते तनाव और संभावित जवाबी हमलों की आशंका के चलते जॉर्डन, इराक और लेबनान के ऊपर का एयरस्पेस भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. फिलहाल मुश्फिकुर रहीम अनिश्चितता और इंतजार के दौर से गुजर रहे हैं. हजारों यात्रियों की तरह वह भी जेद्दा एयरपोर्ट पर फंसे हैं और हालात सामान्य होने की दुआ कर रहे हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








