
'उन्हें बॉलीवुड पर हमला करना पसंद है', जब समीर वानखेड़े पर बोले थे अनुराग कश्यप
AajTak
2021 के अपने एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने समीर वानखेड़े के साथ अपनी पिछली मुठभेड़ों के बारे में खुलकर बात की थी. ये वीडियो वानखेड़े के मानहानि का मुकदमा करने के बाद फिर से सोशल मीडिया पर घूमने लगी है. अनुराग कश्यप ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड पर हमला करना बहुत पसंद है.
अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर आर्यन खान चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस सीरीज में अपना मजाक बनने का आरोप लगाते हुए शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स पर मानहानि का मुकदमा ठोका था. अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है. इसमें वो समीर वानखेड़े को लेकर बात कर रहे हैं.
अनुराग कश्यप ने वानखेड़े पर किया था वार
2021 में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने समीर वानखेड़े के साथ अपनी पिछली मुठभेड़ों के बारे में खुलकर बात की थी. ये वीडियो वानखेड़े के मानहानि का मुकदमा करने के बाद फिर से सोशल मीडिया पर घूमने लगी है. अनुराग कश्यप ने कहा था, 'हर किसी का समीर वानखेड़े के साथ बहुत बुरा अनुभव रहा है.'
आर्यन खान मामले में लीक हुई जानकारी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कहा था, 'ऐसा क्यों है कि कुछ न्यूज मीडिया को जांच की जानकारी एनसीबी द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी करने से पहले ही मिल जाती है? और फिर एनसीबी इसका खंडन करती है. क्या आपने इस एजेंडे को देखा है? जांच का प्रभारी अधिकारी समीर वानखेड़े है.'
अपने अनुभव को याद करते हुए कश्यप ने दावा किया था, 'समीर वानखेड़े वही व्यक्ति हैं जो कस्टम्स में सर्विस टैक्स के साथ थे. उन्हें बॉलीवुड पर हमला करना बहुत पसंद है. वह वही व्यक्ति थे, जिन्होंने मेरे बैंक खाते को दो साल तक फ्रीज कर दिया था. जब मैंने उन्हें कोर्ट में घसीटा, तो कोर्ट की सुनवाई से 15 मिनट पहले मेरा बैंक खाता डीफ्रीज कर दिया गया, दो साल तक मुझे परेशान करने के बाद. मुझे साफ-साफ कहा गया कि मुझे एक उदाहरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. यह आर्टिकल मुंबई मिरर में छपा था.'
उन्होंने आगे कहा था, 'आप इस व्यक्ति को सर्च करें, वह हमेशा बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है. आप कोई भी मीडिया रिपोर्ट देखें, समीर वानखेड़े को बयान देते हुए पाएंगे. उन्हें बयान देना बहुत पसंद है.' जब पूछा गया कि क्या फिल्म इंडस्ट्री को वानखेड़े से खतरा है, तो कश्यप ने जवाब दिया था, 'नहीं, यह सिर्फ एक व्यक्ति की बात नहीं है, उसका इस्तेमाल किया जा रहा है. मुझे लगता है कि हर कोई इस्तेमाल किया जा रहा है. यह लोगों को भटकाने का एक तरीका है.' इसके बाद उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए थे और कहा था कि सरकार, वानखेड़े का इस्तेमाल असली मुद्दों से लोगों को भटकाने के लिए कर रही है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











