
उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे BMC चुनाव? संजय राउत बोले- हम INDIA ब्लॉक का हिस्सा, लेकिन...
AajTak
उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि जनता उन्हें (उद्धव और राज ठाकरे को) एक साथ लेकर आई है. एक साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में बातचीत हो जाएगी. हम अब भी इंडिया एलायंस का हिस्सा हैं, लेकिन स्थानीय चुनाव अलग होते हैं.
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे शनिवार को करीब 20 साल बाद एक मंच पर साथ दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने ये भी संकेत दिया कि वे आने वाले नगर निगम चुनावों में साथ मिलकर लड़ सकते हैं. मुंबई के वर्ली स्थित NSCI डोम में विजय रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम अब साथ आए हैं, तो साथ रहेंगे. हम मिलकर मुंबई महापालिका और महाराष्ट्र की सत्ता हासिल करेंगे. ये रैली हिंदी भाषा 'थोपे' जाने के खिलाफ और राज्य सरकार द्वारा सरकारी आदेश (Government Resolution) को वापस लेने के फैसले पर जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी.
वहीं, उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि जनता उन्हें (उद्धव और राज ठाकरे को) एक साथ लेकर आई है. एक साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में बातचीत हो जाएगी. हम अब भी इंडिया एलायंस का हिस्सा हैं, लेकिन स्थानीय चुनाव अलग होते हैं. उसमें अलग तरीके से चुनाव लड़ा जाता है, अलग एलायंस हो सकता है.
उद्धव और राज ठाकरे के एक साथ आने पर संजय राउत ने कहा कि परिवार साथ में आया है, अब राजनीति भी साथ हो सकेगी. उन्होंने कहा कि हम शिंदे को पार्टी गिनते ही नहीं. ये सारे लोग अमित शाह और बीजेपी के भरोसे पर जीने वाले लोग हैं. वो कितनी भी कोशिश करें फूट डालने की लेकिन सफल नहीं होंगे. वहीं, मुस्लिम वोटर्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटो की चिंता करने की जरूरत नहीं, सब लोग हमारे साथ हैं.
हिंदी 'थोपे' जाने पर नाराज़गी मंच से राज ठाकरे ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वो कर दिखाया जो बालासाहेब ठाकरे भी नहीं कर पाए. और ये काम है हमें दोनों भाइयों को एक साथ लाना. राज ठाकरे ने कहा कि थ्री लैंग्वेज पॉलिसी का असली मकसद मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना है. उन्होंने चेतावनी दी कि भाषा के बाद अगला मुद्दा जाति का होगा. भाजपा की रणनीति साफ है- 'फूट डालो और राज करो'. उन्होंने विरोधियों द्वारा उनके बेटे अमित ठाकरे और उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई को लेकर उठाए गए सवालों को खारिज करते हुए कहा कि बाल ठाकरे ने भी अंग्रेज़ी स्कूल में पढ़ाई की थी लेकिन कभी मराठी भाषा से समझौता नहीं किया.
शिंदे की बगावत के बाद पड़ी फूट बता दें कि 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना में बड़ी फूट पड़ी थी. बीते विधानसभा चुनावों में उद्धव गुट को 20, शिंदे गुट को 57 सीटें मिली थीं. जबकि राज ठाकरे की MNS का खाता भी नहीं खुला था. अब जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और अन्य नगर निकायों के चुनाव नजदीक हैं, तो ठाकरे ब्रदर्स का एक साथ मंच पर आना मराठी राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






