
'उकसा रही हूं, युवा उपद्रव कर सकते हैं...' नए गाने के साथ नेहा राठौर ने कही ये बात
AajTak
मशहूर भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने यूपी पुलिस की ओर से नोटिस मिलने के बाद नया गाना रिलीज किया है. उन्होंने कहा- इस गीत से मैं बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग करने के लिए उकसा रही हूं. इससे समाज की शांति भंग हो सकती है, युवा उपद्रव कर सकते हैं.
'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर ने नया गाना रिलीज किया है. इसमें उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया है. गाने में वह कहती हैं- 'बेरोजगार बानी साहेब रोजगार मांगिला...' . उन्होंने लिखा कि अगर सरकार जरूरी समझे तो इस गाने के लिए भी उन्हें नोटिस भेज सकती है.
बता दें कि बीते मंगलवार को यूपी पुलिस ने नेहा को एक नोटिस भेजा है. यह नोटिस 'कानपुर अग्निकांड' को मुद्दा बनाते हुए गाए गए गाने को लेकर भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि नेहा ने 'का बा सीजन-2' वीडियो के जरिये समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का काम किया है. नोटिस का जवाब तीन दिन के भीतर देने के लिए कहा गया है.
हालांकि, नोटिस का जवाब देने से पहले नेहा सिंह राठौर ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नया गाना शेयर किया है. इसमें वो 'बेरोजगार बानी साहेब रोजगार मांगिला, भीख नाही हक सरकार मांगिला. दो करोड़ नौकरी देवे का रहे वादा, कहत रहे रोजगार मिली जादा. नून-तेल पईसा ना उधार चाही ला, बेरोजगार बानी साहेब रोजगार मांगिला' गा रही हैं.'
'इससे समाज की शांति भंग हो सकती है तो...'
वीडियो शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा- अपने इस गीत से मैं बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग करने के लिए उकसा रही हूं. इससे समाज की शांति भंग हो सकती है, युवा उपद्रव कर सकते हैं. सरकार अगर जरूरी समझे तो इस गीत के लिए भी मुझे नोटिस भेज दे.
बेरोज़गार बानी साहेब रोजगार मांगीला... #nehasinghrathor #unemployment #रोज़गार #बेरोज़गारी #jobs #youth pic.twitter.com/h7L321DIKG

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










