ईशा फाउंडेशन में उत्साह से मनाई गई महाशिवरात्रि, सद्गुरु ने लोगों को दिया खास संदेश
AajTak
11 मार्च को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया. सद्गुरु जग्गी वासुदेव के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन में भी महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया. सद्गुरू के आश्रम में पूरी रात भक्तों ने जागरण किया.
11 मार्च को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया. सद्गुरु जग्गी वासुदेव के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन में भी महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया. सद्गुरू के आश्रम में पूरी रात भक्तों ने जागरण किया. आश्रम में भक्तों ने शिव प्रतिमा आदियोगी के सामने संगीत और नृत्य करते हुए महाशिवरात्रि मनाई. शिवरात्रि पर अध्यात्म के बारे में बात करते हुए सद्गुरू ने कहा, 'ये रात केवल जागरण की नहीं बल्कि स्वयं को जागृत करने वाली भी होनी चाहिए.' महाशिवरात्रि के मौके पर ईशा फाउंडेशन हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता है. कोरोनावायरस की वजह से इस साल बहुत लोग कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए ऑनलाइन भी जुड़े थे. इस कार्यक्रम के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग, हाइजीन प्रोटोकॉल और मेडिकल स्क्रीनिंग समेत सभी कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया था. कोरोना की वजह से इस बार की महाशिवरात्रि बाकी सभी साल के आयोजनों से अलग थी लेकिन दर्शकों, वॉलंटियर्स और कलाकारों का उत्साह हमेशा की तरह ऊर्जा से भरपूर था. सद्गुरु ने सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया.More Related News













