
ईरान के मिसाइल अटैक से इजरायल में कहां और कितना हुआ नुकसान, पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
ईरान का यह हमला काफी स्ट्रैटेजिक था. ईरान ने इजरायल के तीन मिलिट्री बेस और खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी थीं. इजरायल के Nevatim, Hatzerim और Tel Nof मिलिट्री बेस पर मिसाइलें दागी गईं. टेल नोफ और नेवाटिम इजरायली सेना आईडीएफ की सबसे एडवांस मिलिट्री बेस हैं.
मिडिल ईस्ट इस समय सबसे उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहा है. हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे और दक्षिणी लेबनान में इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन के बाद मंगलवार आधी रात को ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं. ईरान का दावा है कि उन्होंने इजरायल पर 180 मिसाइलें दागी हैं. ऐसे में सवाल है कि इजरायल ने इतने बड़े हमले को नाकाम कैसे किया और जमीनी स्तर पर कितना नुकसान हुआ?
ईरान का यह हमला काफी स्ट्रैटेजिक था. ईरान ने तेल अवीव में इजरायल के तीन मिलिट्री बेस और खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी थीं. इजरायल के Nevatim, Hatzerim और Tel Nof मिलिट्री बेस पर मिसाइलें दागी गईं. टेल नोफ और नेवाटिम इजरायली सेना आईडीएफ के सबसे एडवांस मिलिट्री बेस हैं.
इजरायल पर जमीनी स्तर पर कितना नुकसान?
सैटेलाइट फुटेज से पता चलता है कि नेवाटिम पर कुछ ही मिसाइलें जाकर गिरी थीं. इस हमले में ईरान ने Fattah मिसाइलों का इस्तेमाल किया था. ईरान के इस हमले में एक शख्स की मौत हुई है और आईडीएफ का एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
इजरायल के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में इस हमले का थोड़ा बहुत नुकसान देखने को मिला है. इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी का कहना है कि इस हमले में वह इजरायल में हुई किसी की मौत की जानकारी से वाकिफ नहीं हैं.
आईआरजीसी का कहना है कि उनकी ओर से दागी गई 90 फीसदी मिसाइलें टारगेट पर जाकर गिरी है जबकि इजरायली सेना का कहना है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों में से अधिकतर को इंटरसेप्ट किया गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









