
ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री मोदी की इसराइल यात्रा की चर्चा क्यों हो रही है?
BBC
सवाल उठ रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की इसराइल यात्रा ने दुनिया को क्या संदेश दिया? क्या इसके दीर्घकालिक असर हो सकते हैं? अरब देश इसे कैसे ले रहे हैं?
26 फ़रवरी 2026 की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसराइल से रवाना हुए.
28 फ़रवरी 2026 की सुबह- ईरान पर इसराइल के हमलों की पहली ख़बर आई.
उसके बाद अमेरिका ने पुष्टि की कि वह भी इस हमले में शामिल है.
इस हमले से ईरान में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है और ईरानी बल लगातार जवाबी हमले कर रहे हैं.
क्षेत्र में आने जाने वाली उड़ानें या तो रद्द कर दी गई हैं या डायवर्ट कर दी गई हैं, और कई बड़े हवाई अड्डे बंद हैं.
अमेरिका और इसराइल के बयानों से साफ़ पता चलता है कि इन कार्रवाइयों की तैयारी कई महीनों से चल रही थी.
वैसे भी, अमेरिका ने ईरान को निशाना बनाते हुए इस इलाके में कई दशकों में अपनी सबसे बड़ी सैन्य तैनाती कर रखी थी.













