
'ईडी, पैसा, फौज तो इनकी सारी है... फिर भी मेरा नेता सब पर भारी है', जब डिबेट में बोले उद्धव गुट के नेता
AajTak
आजतक के ‘मुंबई मंथन’ कार्यक्रम के सेशन ‘मुंबई का मुद्दा’ में बीएमसी चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दल आमने-सामने दिखे. बीजेपी ने जनता के भरोसे और संगठनात्मक ताकत के दम पर जीत का दावा किया. वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ताबल, धनबल और ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए राजनीति को कमजोर करने का आरोप लगाया.
आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले मुंबई में आजतक के खास कार्यक्रम 'मुंबई मंथन' का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के सेशन ‘मुंबई का मुद्दा’ में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने बीएमसी इलेक्शन, मुंबई की राजनीति, गठबंधन और मेयर विवाद जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. मंच पर बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), एआईएमआईएम और एनसीपी के प्रवक्ताओं के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली.
'जनता के भरोसे से मिलती है जीत'
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि कोई भी चुनाव हो, बीजेपी पूरी ताकत के साथ लड़ती है. पार्टी में नेता और कार्यकर्ता सभी समान हैं और हर कोई अपनी भूमिका निभाता है, इसी वजह से बीजेपी को लगातार जीत मिलती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य सत्ता नहीं बल्कि जनता की सेवा है. जनता के बीच जाकर समर्पित भाव से काम करने की वजह से पार्टी को लोगों का भरोसा और आशीर्वाद मिलता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को 10 जनपद से आशीर्वाद मिलता है, जबकि बीजेपी को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है.
कांग्रेस का आरोप- सत्ताबल और धनबल का दुरुपयोग
कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी का फॉर्मूला सत्ताबल, धनबल और बाहुबल का खुला दुरुपयोग है. उन्होंने अंबरनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 12 पार्षदों को तोड़कर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया गया. उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन पहले राज्यसभा चुनाव, फिर राज्य सरकारों में चला और अब नगर परिषद तक पहुंच गया है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने तुरंत उन 12 पार्षदों को बिना कारण बताओ नोटिस के निष्कासित कर दिया, ताकि साफ संदेश जाए कि कांग्रेस में रहना है तो विचारधारा के साथ रहना होगा. उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की और क्या उनकी कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं है.
ठाकरे बंधुओं पर शिवसेना यूबीटी की भावुक दलील

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






