
इस साल बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया? BCB ने जारी किया शेड्यूल
AajTak
शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्तों में खटास आई है. बांग्लादेश में हाल ही में 2 हिन्दुओं की हत्या की गई थी, जिसके बाद भारतवर्ष में बांग्लादेश के खिलाफ गुस्सा उबल पड़ा था. रिश्तों में तनाव के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारतीय टीम की मेजबानी करना चाह रहा है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शुक्रवार (2 जनवरी) को ऐलान किया कि वो सितंबर में भारतीय टीम की मेज़बानी करेगा. भारत और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज होनी है., हालांकि, इस दौरे को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है. इसकी वजह बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति है.
ऐसे में यह साफ नहीं है कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) इस दौरे पर सहमति जताता है या नहीं. बीसीसीआई भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही अपनी टीम को बांग्लादेश भेजेगा.बीसीबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक वनडे सीरीज के मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को होंगे. जबकि टी20I सीरीज के 9, 12 और 13 सितंबर को आयोजित होंगे.
पिछले ही साल होनी थी सीरीज मैचों के वेन्यूज की जानकारी बाद में घोषित की जाएगी. अगर भारत सरकार ने इस दौरे को मंजूरी दी, तो ही टीम इंडिया 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी. भारतीय टीम को पिछले ही साल जुलाई में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन यह छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी.
तब इसकी वजह शेड्यूलिंग से जुड़ी दिक्कतें बताई गई थीं. उस समय बीसीसीआई ने कहा था कि दोनों बोर्डों ने आपसी सहमति से अगस्त 2025 में होने वाली 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज को सितंबर 2026 तक टालने का फैसला किया, ताकि दोनों टीमों के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में संतुलन बना रहे. बीसीबी ने यह भी कहा था कि वो सितंबर 2026 में भारत की मेजबानी के लिए उत्सुक है और इस सीरीज़ की संशोधित तारीखें और कार्यक्रम सही समय पर घोषित किए जाएंगे.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार वो आगामी सीजन में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की द्विपक्षीय सीरीज के लिए मेजबानी करेगा. बीसीबी ने कहा कि यह तय कार्यक्रम बांग्लादेश में पूरे सीजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सुनिश्चित करता है, साथ ही फैन्स को अपने घर पर उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने का मौका देगा.
मुस्ताफिजुर रहमान भी सुर्खियों में इसी बीच बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भी काफी सुर्खियों में आ चुके हैं. मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी के दौरान 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था. नीलामी के बाद केकेआर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. कुछ नेताओं और साधु-संतों ने मांग की है कि बांग्लादेशी खिलाड़ी के आईपीएल में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जाए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








