
इस महिला को है अजीब बीमारी, कैचअप से लगता है ऐसा डर, 'जैसे किसी ने सिर पर बंदूक रख दी हो'
AajTak
ब्रिटेन की एक महिला को एक अजीब बीमारी है. उसे टमैटो कैचअप से डर लगता है. इसे देखकर ही उसे पैनिक अटैक आ जाता है. जानते हैं इस अजीबोगरीब फोबिया के पीछे क्या है कहानी?
एक महिला जिसे टमाटर के कैचअप से इतना डर है, जैसे किसी ने उसके सिर पर बंदूक रख दी हो और वो बुरी तरह से घबरा जाती है. कैचअप देखते ही उसे पैनिक अटैक आ जाता है. आखिर क्यों इस महिला को टमैटो कैचअप से इस तरह का फोबिया है, जानते हैं पूरी कहानी?
ब्रिटेन की रहनने वाली ली वुडमैन ने अपनी एक अजीब तरह के फोबिया के बारे में बताया. इसे सुनकर पहले तो कोई भी इसे मजाक समझेगा, लेकिन वुडमैन के लिए ये एक गंभीर मामला है. उसने कहा कि जब से वह याद कर सकती हैं, उन्हें न केवल इससे दूर रहना पड़ा है - बल्कि कई लोगों से मजाक भी सहना पड़ा है जो उनकी पीड़ा को गंभीरता से नहीं लेते हैं.
आ जाता है पैनिक अटैक इस टमाटर के डिप के संपर्क में आने से ब्रिस्टल की महिला को ऐसा महसूस होता है कि उसे घबराहट का दौरा पड़ रहा है. उसने अपने घर में कैचअप लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. यदि उसे पता है कि यह उसके आस-पास कहीं ये है तो वह इसे देखने से बचती है और वह निश्चित रूप से इसके संपर्क में आए किसी भी बर्तन को वह फेंक देती हैं. क्योंकि इसकी चिपचिपाहट से भी उन्हें डर लगता है.
कैनेडी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय वुडमैन ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के सामने एक वीडियो में कबूल किया कि मैं कैचअप की बोतल को देख भी नहीं सकती और न ही इसे अपने आस-पास रख सकती हूं. इस वीडियो को जल्द ही करीब दस लाख लोगों ने देखा.
'जैसे किसी ने सिर पर बंदूक रख दिया हो' उन्होंने कहा कि मुझे पूरी तरह पता है कि यह कितना नाटकीय लगता होगा और मैं हमेशा इससे शर्मिंदा रहती हूं. अगर कोई मेरे चेहरे पर कैचअप फेंक दे तो वो ऐसा होगा जैसे किसी ने मेरे सिर पर बंदूक रख दी हो. इस हद तक मैं घबरा जाती हूं.
कैसे कैचअप से लगने लगा डर, नहीं है पता उन्होंने बताया कि इस बात से मैं पूरी तरह से हैरान हूं कि यह सब कैसे शुरू हुआ. क्योंकि उनकी मां का दावा है कि बचपन में उन्हें फ्रेंच फ्राइ और कैचअप बहुत पसंद था. हालांकि, वुडमैन ने बताया कि मुझे नहीं पता कि यह सब कैसे शुरू हुआ. क्योंकि जब से मैं याद कर सकती हूं, मुझे बस इतना याद है कि मैं इससे बिल्कुल डर जाती हूं. मैं कभी भी इसकी तरफ देख भी नहीं पाई. मुझे पता है कि अगर कमरे में कैचअप है तो मुझे इसकी तरफ देखना भी नहीं चाहिए.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









