
इस तिमाही भारत में सबसे ज्यादा Vivo ने बेचे फोन्स, कौन है दूसरे नंबर पर?
AajTak
Top Selling Smartphone 2024: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट की पहली तिमाही का डेटा आ गया है. इस तिमाही में चीनी स्मार्टफोन्स मैन्युफैक्चर्र्स का दबदबा कायम है. स्मार्टफोन सेल के मामले में सैमसंग पहली पोजिशन से तीसरी पोजिशन पर पहुंच गया है. वहीं ऐपल की सेल भी पिछले साल के मुकाबले कम हुई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीनी फोन्स का दबदबा कायम है. साल 2024 की जनवरी से मार्च तिमाही में चीनी ब्रांड Vivo टॉप पर रहा है. कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा डिवाइसेस बेचे हैं. इसके साथ ही कंपनी ने Samsung से टॉप सेलिंग स्मार्टफोन ब्रांड का ताज भी छीन लिया है.
सैमसंग इस तिमाही में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. Vivo का मार्केट शेयर 19 परसेंट रहा है. दूसरे स्थान पर Xiaomi रहा है. कंपनी का मार्केट शेयर 18.8 परसेंट रहा है. वहीं तीसरे पोजिशन पर सैमसंग पहुंच गई है. कंपनी का शेयर अब 17.5 परसेंट रह गया है. मार्केट रिसर्च फर्म Counter Point ने ये जानकारी अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में दी है.
सीनियर रिसर्च एनालिस्ट शिल्पी जैन ने कहा, 'इस तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट अपनी हाईएस्ट Q1 (पहली तिमाही) वैल्यू पर पहुंच गया है. ये ग्रोथ प्रीमियम फोन्स की डिमांड बढ़ने की वजह से हो रही है. कंज्यूमर्स ज्यादा वैल्यू वाले स्मार्टफोन्स को खरीदना चाहते हैं.'
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S23 FE पर 21 हजार रुपये का डिस्काउंट, Flipkart Sale में है ऑफर
हालांकि, वॉल्यूम शेयर के मामले में सैमसंग अभी भी टॉप पर बना हुआ है. चूंकि सैमसंग के फोन्स Vivo और Xiaomi से महंगे हैं. इसलिए कंपनी का मार्केट शेयर ज्यादा है. सैमसंग के फोन्स का अवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) 425 डॉलर (लगभग 34,487 रुपये) है. कंपनी 20 हजार रुपये के फोन्स के सेगमेंट में टॉप पर है.
ज्यादा ASP का मतलब है कि लोग महंगे फोन्स खरीद रहे हैं. वैल्यू के मामले में ऐपल के लिए भी ये क्वार्टर काफी शानदार रहा है. कंपनी के लेटेस्ट फोन्स की सेल शानदार हुई है. खासकर ऑफलाइन चैनल में ब्रांड ने अच्छी सेल की है. हालांकि, मार्केट शेयर 2023 के मुकाबले कम हुआ है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











