
इस जेल में हंस करते हैं निगरानी, एक-एक कैदी की ऐसे रखते हैं नजर
AajTak
ब्राजील की कई जेलों में गार्ड कुत्तों की जगह हंस रख दिए हैं. है न हैरानी की बात कि आखिर हंस ऐसा क्या कर सकते हैं? तो बता दें कि जेलों के प्रशासकों का मानना है कि ये पक्षी बतौर गार्ड बहुत प्रभावी होते हैं.
आज के समय में तकनीक में तेजी से और बेहतर बदलाव हो रहे हैं. नतीजा ये हो रहा है कि किसी भी काम के लिए मैन पावर की जरूरत पहले जितनी नहीं रही. जेलों में भी गार्ड्स की जगह कैमरों से अधिक निगरानी की जा रही है. लेकिन हाल में ब्राजील की एक जेल अपने खास गार्ड्स की वजह से चर्चा में आ गई है.
दरअसल, ब्राजील की कई जेलों में गार्ड कुत्तों की जगह हंस रख दिए हैं. है न हैरानी की बात कि आखिर हंस ऐसा क्या कर सकते हैं? तो बता दें कि जेलों के प्रशासकों का मानना है कि ये पक्षी बतौर गार्ड बहुत प्रभावी होते हैं. इसकी सुनने की क्षमता बहुत अच्छी होती है और जब भी उन्हें आहट मिलती है तो वे तेज आवाज कर अलर्ट करते हैं. जेल निदेशक मार्कोस रॉबर्टो डी सूजा ने रॉयटर्स को बताया, हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस है, व्यक्तिगत सर्विलांस है लेकिन हमने अब कुत्तों की जगह लेने के लिए गीज सर्विलांस लगाया है.रात का समय बहुत शांति होती है. यहां तक कि दिन के दौरान भी जैसा कि आप देख सकते हैं कि जेल बहुत ही शांत जगह होती है. ऐसे में ये हंस काफी कारगर होते हैं.
गीज़ गार्ड्स का झुंड जेल की इंटरनल फेंसिंग और इसकी मुख्य बाहरी दीवार के बीच की जगह पर गश्त करता है. ब्राज़ील की जेलें कम से कम 12 सालों से कैदियों को भागने से रोकने के लिए हंसों पर निर्भर हैं. दिलचस्प बात यह है कि गीज़ अब कम से कम दो वर्षों से चीनी सीमा गश्ती दल को अवैध अप्रवासियों को दूर रखने में भी मदद कर रहे हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











