
इस कंपनी ने निकाला जबरदस्त प्लान, एक साल तक मिलेगा 600GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ
AajTak
BSNL 365 days validity Plan: बीएसएनएल कई अफोर्डेबल और शानदार प्लान ऑफर करता है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे भी प्लान हैं, जैसा दूसरे ब्रांड ऑफर नहीं करते हैं. ऐसे ही एक प्लान की डिटेल्स लेकर हम आज आए हैं. आइए जानते हैं इस प्लान में क्या कुछ मिलेगा.
BSNL के पोर्टफोलियो में कई स्पेशल प्लान हैं. जहां दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज महंगे हो रहे हैं. वहीं BSNL अभी भी अफोर्डेबल प्लान्स ऑफर कर रहा है. हालांकि, BSNL प्लान में यूजर्स को पैन इंडिया लेवल पर 4G की सर्विस नहीं मिलती है. मगर बीएसएनएल जो बेनिफिट्स दे रहा है, वह किसी भी टेलीकॉम कंपनी से कहीं ज्यादा है.
बहुत से लोग बीएसएनएल को सेकेंडरी सिम की तरह यूज करते हैं. ऐसे भी लोग हैं, जिनके लिए बीएसएनएल ही प्राइमरी सिम है. ऐसे लोगों के लिए कंपनी का यह प्लान फायदे का सौदा है.
इसमें ना सिर्फ एक साल की वैलिडिटी मिलती है. बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली एसएमएस और कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं ऐसे ही एक प्लान की डिटेल.
सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी यानी BSNL 1999 रुपये का एक प्लान ऑफर करता है. यह प्लान कई सर्किल में उपलब्ध है. इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कई सारे बेनिफिट्स मिलेंगे. सबसे पहला इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है.
इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा 100 SMS प्रति दिन और 600GB लमसम डेटा मिलेगा. यानी यूजर्स को पूरे साल के लिए 600GB डेटा मिलेगा.
ज्यादातर प्लान्स में यूजर्स को आज के वक्त में 1.5GB, 2GB या 3GB डेटा मिलता है. यूजर्स के कंट्रोल में होगा कि वह 600GB डेटा को किस तरह से यूज कर सकते हैं. आप चाहें तो 1 दिन में पूरा डेटा यूज कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










