
इस्तीफे की अटकलों के बीच अनिल देशमुख ने किया ट्वीट, शरद पवार से मिले
AajTak
मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे मामले में आलोचनाओं का सामना कर रहे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शरद पवार को एंटीलिया मामले से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी दी. दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब दो घंटे चली.
मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे मामले में आलोचनाओं का सामना कर रहे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शरद पवार को एंटीलिया मामले से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी दी. दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब दो घंटे चली. I met Hon'ble Pawar Saheb today to discuss the important Mihan project of Vidarbha. We also discussed the investigation carried out in the last 2days by #ATS & #NIA in Mansukh Hiren and Sachin Waze's case. The news of my resignation that is being shown by the media is baseless. पत्रकारों से बातचीत में अनिल देशमुख ने कहा, 'उन्हें (शरद पवार) मुंबई से संबंधित घटनाक्रम (सचिन वाजे) के बारे में जानकारी दी गई. एंटीलिया के बाहर मिले विस्फोटक संबंधी घटनाक्रमों की भी जानकारी दी गई.' अनिल देशमुख ने ट्वीट करके भी इस मुलाकात की जानकारी दी.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








