
इस्तीफा नहीं देने पर अड़े इमरान खान के लिए आज बड़ा दिन, संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर शुरू होगी बहस, विपक्ष का लॉन्ग मार्च भी पहुंचेगा इस्लामाबाद
ABP News
आज नेशनल असेंबली में विपक्षी दल दोपहर करीब 4 बजे प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे. इमरान के पास 172 का आंकड़ा नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार किया है.
पाकिस्तान में लंबे समय से चले आ रहे सियासी घमासान में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. नेशनल असेंबली में विपक्षी दल आज दोपहर करीब 4 बजे प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे और आज ही वोटिंग हो सकती है. वोटिंग में बहुमत हासिल करना इमरान खान के लिए मुश्किल नजर आ रहा है. उन्हें अपनी कुर्सी बचाने के लिए 172 सांसदों की जरूरत है, लेकिन उनके अपने 39 सांसदों बागी हो चुके हैं. ऐसे में आज उनका जाना तय है. हालांकि इस बात पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है कि इमरान खान इस्तीफा देंगे या नहीं.
रैली से माहौल बनाने की कोशिश नहीं हुई सफल

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












