
इमरान खान ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल, लाहौर से इस्लामाबाद तक करेंगे मार्च
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हाई कोर्ट से चुनाव लड़ने की राहत मिल गई है. कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए प्रतिबंध फैसले को पलट दिया है. यह फैसला आने के बाद इमरान खान से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के खिलाफ लाहौर से इस्लामाबाद तक मार्च निकालने का ऐलान कर दिया. वह यह मार्च शुक्रवार से शुरू करेंगे.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ लाहौर से इस्लामाबाद तक मार्च की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे यह मार्च लाहौर के लिबर्टी चौक से शुरू होगा. द डॉन के मुताबिक इमरान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार ने धोखे से और गलत तरीके से सत्ता हासिल की है. उन्होंने कहा कि हकीकी आजादी के लिए हम यह मार्च निकालेंगे, जिसकी कोई समय सीमा नहीं होगी. हम जीटी रोड से इस्लामाबाद पहुंचेंगे और वहां पर पूरे पाकिस्तान से लोग एकजुट होंगे.
पाकिस्तान के भविष्य के लिए युद्ध है मेरा मार्च
द डॉन के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान खान ने दावा किया, "मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि देश के इतिहास में वहां लोगों की सबसे बड़ी भीड़ एकजुट होगी." उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मार्च राजनीति नहीं बल्कि पाकिस्तान के भविष्य के लिए युद्ध है.
उन्होंने कहा कि यह मार्च उन चोरों से आजादी की लड़ाई है, जो हम पर थोपी गई है. हमारा यह मार्च तय करेगा कि देश किधर जाएगा. उन्होंने मार्च के पीछे अपने मकसद के बारे में बताया कि वह केवल एक चीज चाहते हैं कि जनता तय करे कि देश का नेतृत्व कौन करेगा.
पीटीआई प्रमुख ने बताया कि उन्होंने पहले मार्च की योजना बनाई थी. उन्होंने कहा कि हमने 25 मई को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया लेकिन उन्होंने हम पर हिंसा की गई और अगर मैंने इसे बंद नहीं किया होता तो अगले दिन वास्तव में देश में खून खराबा हो जाता. उन्होंने कहा कि अपने देश को बचाने और अराजकता को रोकने के लिए मैंने मार्च को बंद कर दिया था.
इस्लामाबाद HC ने इमरान खान को दी राहत

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









