
इन 3 फील्ड में करते हैं काम तो कनाडा कर रहा आपका इंतजार, आसानी से मिलेगा PR
AajTak
कनाडा की सरकार अब उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही है, जिनके पास कुछ खास सेवाओं में काम का अनुभव है. इसमें न सिर्फ नौकरी, बल्कि स्थायी निवास के मौके भी तेज़ी से खुल रहे हैं.
भारतीयों के लिए कनाडा की परमानेंट रेजिडेंसी हासिल करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है. अच्छी इंग्लिश, हाई एजुकेशन और एक्सपीरियंस के बाद भी कनाडा का पीआर लेना आसान नहीं रहा लेकिन कुछ फील्ड्स ऐसे भी हैं, जिनके जरिए PR हासिल किया जा सकता है. कनाडा इस समय उन देशों में से है, जहां जनसंख्या तेज़ी से बूढ़ी हो रही है, जन्मदर घट रही है और नौजवान वर्कफोर्स की कमी है. ऐसे में कुछ सेक्टर्स ऐसे हैं जहां कामकाजी लोगों की ज़रूरत सबसे ज़्यादा है और सरकार खुले तौर पर ऐसे लोगों को पीआर का मौका दे रही है. ये तीन सेक्टर हैं: हेल्थकेयर, एजुकेशन और चाइल्डकेयर.
हेल्थकेयर: कनाडा की सबसे बड़ी प्राथमिकता
कनाडा में हेल्थकेयर सिस्टम आज सबसे बड़ी स्टाफिंग कमी से जूझ रहा है. हॉस्पिटल, क्लिनिक, लॉन्ग-टर्म केयर होम—हर जगह नर्स, केयर वर्कर और टेक्निकल स्टाफ की भारी कमी है. सरकार ने कई बार स्वीकार किया है कि हेल्थकेयर वर्कर्स के बिना सिस्टम नहीं चल सकता और अंतरराष्ट्रीय वर्कर्स ही इसे बचा रहे हैं.
किन प्रोफाइल की मांग सबसे ज़्यादा है?
एजुकेशन: स्कूलों व कॉलेजों में तीव्र स्टाफ की कमी
कनाडा में तेज़ी से बढ़ती आबादी, लगातार आ रहे नए माइग्रेंट्स और टीचर्स की रिटायरमेंट के कारण एजुकेशन सेक्टर में लोगों की तुरंत जरूरत है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












