
इन तरीकों से करेंगे जायफल का सेवन तो तेजी से घटेगा वजन, हेल्थ भी रहेगी दुरुस्त
AajTak
जायफल वजन घटाने में काफी असरदार हो सकता है. जायफल एक सुपरफूड है जो आपके शरीर को कई फायदे पहुंचाता है, आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता है और आपकी ओवरऑल हेल्थ को इंप्रूव कर सकता है. जायफल पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत अच्छा होता है. आप अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए इसे अपनी कॉफी या चाय में मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
वजन कम करने के लिए कसरत करना बेहद जरूरी है लेकिन आपको अपनी डाइट को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. तले-भुने फूड्स और जंक फूड से दूर रहना वजन कम करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है. लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है और इस चीज का नाम है जायफल.
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन जायफल वजन घटाने में काफी असरदार हो सकता है. जायफल एक सुपरफूड है जो आपके शरीर को कई फायदे पहुंचाता है, आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता है और आपकी ओवरऑल हेल्थ को इंप्रूव कर सकता है. जायफल पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत अच्छा होता है. आप अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए इसे अपनी कॉफी या चाय में मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
जायफल के कहां होता है इस्तेमाल जायफल एक मसाला है जो तेज, हल्का सा मीठा और मसालेदार होता है. जायफल पाउडर का इस्तेमाल बेक्ड फूड्स, सूप, स्टू और सॉस के साथ-साथ कुछ पेय पदार्थों में भी किया जाता है. जायफल पाउडर का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में इसके स्वास्थ्य लाभों के लिए किया जाता रहा है.
पाचन में करता है मदद जायफल के सबसे बड़े लाभों में से एक यह है कि यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और इसमें पाचन गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. जायफल का इस्तेमाल उल्टी और कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है.
भूख को दबाता है जायफल का इस्तेमाल भूख को कम करने और दबाने में मदद करता है. इसलिए जायफल वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है. यह फाइबर से भरपूर होता है और इसका मतलब है कि आपको बार-बार खाने से बचाता है जो वजन बढ़ने का असली कारण है. फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ मोटापे को रोक सकते हैं क्योंकि यह भूख को कम करने में मदद करते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









