
'इतनी फुर्सत नहीं हाईकमान के पास...', नतीजों से पहले शिवराज पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
AajTak
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को चार राज्यों के साथ होगी. मतगणना होने से पहले आए एग्जिट पोल्स को लेकर कांग्रेस और बीजेपी नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि राज्य में बीजेपी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
चार राज्यों के चुनावों की मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली है और हर कोई इसका इतंजार कर रहा है. नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स के बाद से ही राजनीतिक दलों की सक्रियता और बयानबाजी अचानक से बढ़ गई है. इस बीच कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उन्हें एग्जिट पोल से कोई मतलब नहीं है बल्कि मतदाताओं पर भरोसा है. कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतगणना के दौरान सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि 130 से ज्यादा सीटें आएगी कांग्रेस की .. कल तक इंतजार करिए आप लोग .. बीजेपी राजनीति नहीं करती है.
शाह ने विजवर्गीय के साथ बंद कमरे में की बैठक
वहीं नतीजों से पहले भी बीजेपी खेमे में सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बंद कमरे में एक बैठक हुई. बैठक को लेकर विजयवर्गीय की सफाई भी आई है. उन्होंने कहा, 'अमित शाह से मेरी चुनाव संबंधित कोई चर्चा नहीं हुई बल्कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा हुई. हमें पूरा विश्वास है कि सरकार हमारी बनेगी. कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपना बहुमत खो चुकी है. अगर कांग्रेस 75 सीट पा गई तो मुझे आश्चर्य होगा.कांग्रेस चुनाव हार चुकी है इसलिए उसने अभी से ईवीएम का बहाना बनाना शुरू कर दिया है. उन्हें अपना आत्मचिंतन करना चाहिए.'
हाईकमांड को किसी से नाराज होने फुर्सत नहीं
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के पास ना नेता हैं, ना नीति है और ना ही नेतृत्व है. बीजेपी की 175 सीटें आएंगी. मोदी जी और शिवराज जी की योजनाओं से जनता को फायदा हुआ है.' सीएम कौन होगा इस सवाल का जवाब देते हुए विजयवर्गीय ने कहा, 'ये काम दिल्ली में बैठे हमारे नेताओं का है.इसके अलावा हमारी इंटरनल डेमोक्रेसी है, विधायक दल की बैठक होगी और उसके बाद नेता का चयन होगा.फिर ससंदीय दल की बैठक में नाम पर मुहर लगेगी और कोई भाजपा कार्यकर्ता ही सीएम बनेगा.'
सीएम शिवराज सिंह चौहान से आलाकमान की नाराजगी को लेकर पूछ गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'HIGH COMMAND शिवराज सिंह चौहान से नाराज नहीं है .. इतनी फुरसत नहीं है HIGH COMMAND को कि किसी से नाराज हों.'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










