
इजरायल-हमास की जंग से अब महायुद्ध की आहट! गाजा से उठी आग की चपेट में आएंगे ये देश
AajTak
हमास और इजरायल युद्ध के बीच डर इस बात का है कि किसी भी वक्त ये जंग दुनिया को अपनी चपेट में ले सकती है, क्योंकि अब इस युद्ध में दुनिया की 2 महाशक्तियां अमेरिका और रूस कूद पड़ी हैं. यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस का रुख बहुत आक्रामक था, लेकिन गाजा युद्ध में बाइडेन का रुख बहुत सख्त है.
इजरायल और हमास के बीच 14 दिन से जारी युद्ध के अब महायुद्ध में बदलने के कई संकेत दस्तक देने लगे हैं. युद्ध की चिंगारी में महायुद्ध की तैयारी वाली आशंकाओं के बीच सवाल ये है कि बेगुनाहों की मौत कैसे रुकेगी. गाजा में अब चर्च और मस्जिद पर रॉकेट गिरा है. इससे पहले अल-अहली अस्पताल पर हमला हुआ था. गाजा में रहने वाले लोग पूछ रहे हैं कि वो कहां खुद को सुरक्षित समझें?
हमास और इजरायल युद्ध के बीच डर इस बात का है कि किसी भी वक्त ये जंग दुनिया को अपनी चपेट में ले सकती है, क्योंकि अब इस युद्ध में दुनिया की 2 महाशक्तियां अमेरिका और रूस कूद पड़ी हैं. यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस का रुख बहुत आक्रामक था, लेकिन गाजा युद्ध में बाइडेन का रुख बहुत सख्त है. अमेरिका ने भूमध्यसागर में इजरायल की मदद के लिए दो युद्धपोत तैनात किए तो रूस ने ब्लैक SEA में विध्वंसक मिसाइल से लैस लड़ाकू विमानों की तैनाती कर दी. इस वक्त दुनिया महायुद्ध के मुहाने पर खड़ी है.
इन 10 संकेतों से समझें महायुद्ध की आहट
1- 14 दिन के युद्ध में अब तक गाजा में 4137 और इजरायल में 1400 से ज्यादा लोगों की जान गई है.
2- 14 दिन के भीतर इजरायल पर हमास 7 हजार रॉकेट अटैक कर चुका है, जबकि इजरायल करीब 9 हजार बम गाजा पर गिरा चुका है.
3- 14 दिन के युद्ध के बाद दावा किया जा रहा है कि गाजा के 30 फीसदी घर पूरी तरह खत्म हो चुके हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









