
इजरायल के लिए गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन आसान नहीं, जानिए कई मोर्चों पर कैसे मिलेगी चुनौती
AajTak
Israel and Hamas War: ईरान लगातार अरब देशों के साथ बैठकें कर रहा है, तो हमास की ताकत बढ़ाने के लिए हिज्बुल्ला को भी हथियार सप्लाई कर रहा है. इजरायल की मानें तो ईरान ने सीरिया में अपने हथियार भेजना शुरु कर दिया है.
इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध के बाद, अब बात बहुत आगे तक निकल चुकी है. ईरान ने अब इजरायल को नई धमकी देते हुए कहा कि कि अगर इजरायल की सेना गाज़ा पट्टी के अंदर मिलिट्री ऑपरेशन के लिए घुसती है को फिर महायुद्ध होगा. ईरान ने सीधे-सीधे कह दिया है कि वो इजरायल को उसके ही सैनिकों के कब्रगाह बना देगा. कतर में बैठकर ईरान के विदेश मंत्री हमास के कमांडर से मिले और उसके बाद ये धमकी दी. ईरान ने ये भी कहा है कि अगर इजरायल की सेना गाजा में घुसी तो उसे सबसे बड़े भूकंप का सामना करना पड़ेगा.
इजरायली सैन्य बलों को है नेतन्याहू के आदेश का इंतजार
इहले इजरायल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किये, ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक की और अब इजरायली सेना गाजा में मिलिट्री ऑपरेशन यानी जमीनी हमले करने के लिए तैयार है. इजराइली डिफेंस फोर्स के हजारों सैनिक गाजा में जमीनी हमले के लिए तैयार हैं. इजरायली सेना के सबसे भरोसेमंद कई सौ मर्कवा टैंक, गाजा की तरफ तने हुए हैं, बस एक बटन दबेगा, और गाजा पर गोले बरसने शुरु हो जाएंगे.
लेकिन, इजरायल के इस मिलिट्री ऑपरेशन के आगे आ गई है, ईरान की सबसे बड़ी धमकी,धमकी महायुद्ध की, जी हां ईरान ने बिना लाग लपेट के कह दिया किअगर इजरायल ने गाजा में घुसपैठ की तो इजरायल को उसके ही सैनिकों के कब्रिस्तान में बदल देंगे. ईरान ने ये भी कहा कि अगर इजरायली सेना गाजा में घुसी को इज़रायल को सबसे बड़े भूकंप का सामना करना पड़ेगा. ईरान कहा कि अगर इजरायली सेना गाजा में घुसी तो खाड़ी देशों से युद्ध के मोर्चे खुल जाएंगे.
वही ं ईरान की धमकी पर नेतन्याहू ने कहा, 'हमारे पास ईरान और हिजबुल्लाह के लिए एक संदेश है: उत्तरी क्षेत्र में हमारा इम्तहान ना लें. अपनी पिछली गलती मत दोहराओ क्योंकि जो कीमत तुम चुकाओगे वह बहुत बुरी होगी.' 199 इजरायली नागरिक हमास के कब्जे में
यानी इजरायल और हमास के इस युद्ध की आंच अब ईरान समेत कई अरब देशों तक पहुंच गई है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 15 अक्टूबर को गाज़ा बॉर्डर पर इजरायली सैनिकों से मुलाकात करते हैं. लेकिन इस सवाल का कोई जवाब नहीं देते हैं, कि इजरायली सेना, गाज़ा पर मिलिट्री ऑपरेशन कब शुरु करेगी जबकि उसकी तैयारी पूरी है. तो क्या बेंजामिन नेतन्याहू पर ईरान की धमकी असर कर रही है, क्या वो ईरान की धमकी के बारे में सोच रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







