
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- जरूरत पड़ी तो अमेरिका से भी टकरा जाएंगे
AajTak
बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि वह ईरान की परमाणु क्षमता को बेअसर करने के लिए अमेरिका के साथ तनाव का जोखिम लेने को तैयार है. उनका कहना है कि परमाणु बम से लैस ईरान इजरायल के लिए सबसे बड़ा संभावित खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि इजरायल खुद को इससे सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
अमेरिका-ईरान के बीच 2015 के परमाणु समझौते को बहाल करने के लिए बातचीत चल रही है. अगर बराक ओबामा के समय किए गए परमाणु समझौते को अमेरिका फिर बहाल करता है तो ईरान को तमाम आर्थिक पाबंदियों से मुक्ति मिल जाएगी. लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान से खतरे से निपटने के लिए वह अमेरिका से भी टकरा सकते हैं. नेतन्याहू का दावा है कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाई है. लिहाजा, वह परमाणु समझौते को लेकर ईरान से अमेरिकी वार्ता का विरोध कर रहे हैं. (फोटो-Getty Imgaes) बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि वह ईरान की परमाणु क्षमता को बेअसर करने के लिए अमेरिका के साथ तनाव का जोखिम भी लेने को तैयार है. उनका कहना है कि परमाणु बम से लैस ईरान इजरायल के लिए सबसे बड़ा संभावित खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि इजरायल खुद को इससे सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. वह इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के नए प्रमुख डेविड बार्निया के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. (फोटो-AP)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











