
इंसान बनेगा महामानव? इस साल में लोगों की औसत उम्र होगी 130 वर्ष: स्टडी
AajTak
नई बीमारियां, भागदौड़ भरे जीवन में भले ही इंसान थक रहा है, लेकिन नए शोध में जो दावा किया गया है, वो हैरान करने वाला है.
आज जीवन में इंसान कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. महामारी और स्ट्रेस भरी लाइफस्टाइल से मृत्युदर में इजाफा हो रहा है, ऐसे में नए शोध में जो दावा किया गया है, वो हैरान करने वाला है. बायेसियन सिद्धांत पर आधारित इंसान की औसतन आयु को लेकर हुए शोध से पता चलता है कि भविष्य में इंसान की उम्र बढ़ेगी. दावा किया गया है कि इंसान करीब 125 से 130 साल तक जी सकेगा. (फोटो/Getty images) जर्मनी में मैक्स प्लैंक संस्थान द्वारा बनाए गए दीर्घायु पर अंतर्राष्ट्रीय डेटाबेस का उपयोग करके ये गणना की गई है. इस शोध में कनाडा, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ यूके सहित दस यूरोपीय देशों के सुपरसेंटेनेरियन को ट्रैक किया गया है. शोधकर्ताओं ने 2020 से 2100 तक सभी 13 देशों में मृत्यु की अधिकतम उम्र के अनुमानों पर काम किया है. (फोटो/Getty images) ये रिसर्च बताता है कि आज भी ऐसे लोग हैं जो 130 साल तक जीवित रहेंगे. हाल में बेहद बुजुर्ग व्यक्तियों के एक विशेष समूह पर अध्ययन किया है, जिसमें सुपरसेंटेनेरियन (100 साल से अधिक जीने वाले लोग) का विश्लेषण किया गया है. इस अध्ययन से पता चलता है कि अधिक लोग इस आयु वर्ग के ग्रुप में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि दुनिया में लोगों की औसतन आयु बढ़ रही है. कारण है लोगों को अच्छा भोजन और स्वास्थ्य देखभाल की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं. (फोटो/Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










