
इंफ्रा नेशनल बैंक देश के लिए क्यों जरूरी? सरकार ने बताया- कैसे करेगा काम
AajTak
केंद्र सरकार ने एक नया नेशनल बैंक बनाने का फैसला किया है, सरकार का कहना है कि यह बैंक देश के विकास में भागीदार बनेगा. हर किसी के मन में सवाल है कि आम सरकारी बैंक से यह कैसे अलग होगा, और यह कैसे काम करेगा?
केंद्र सरकार ने एक नए नेशनल बैंक बनाने का फैसला किया है, सरकार का कहना है कि यह बैंक देश के विकास में भागीदार बनेगा. हर किसी के मन में सवाल है कि आम सरकारी बैंक से यह कैसे अलग होगा, और यह कैसे काम करेगा? सरकार को अलग से इंफ्रा नेशनल बैंक बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? (Photo: File) दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट में इंफ्रा सेक्टर के लिए डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (DFI) को मंजूरी दे दी गई है. इसे बैंक को 'विकास वित्त संस्थान' नाम दिया गया है. सरकार ने बजट में इस बैंक को बनाने का ऐलान किया था. (Photo: File) कैसे करेगा इंफ्रा बैंक काम? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह इंफ्रा नेशनल बैंक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट को फंडिंग का काम करेगा. यह डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (DFI) बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स को फंडिंग करेगा, ताकि तेज गति से देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो सके. विकास वित्त संस्था को इसी उम्मीद के साथ बनाया गया है, जो मार्केट की उम्मीदों को भी पूरा करेगा. (Photo: File)More Related News













