
इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर श्रेया घोषाल का बयान, बोलीं- 'महिलाओं को मौका नहीं मिल रहा'
ABP News
Shreya Ghoshal Interview: श्रेया घोषाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री और बदलाव के बारे में खुलकर बात की. साथ ही महिलाओं को मौका नहीं मिलने पर नाराजगी जताई.
मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री और समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर पर खुलकर बात की है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक चार्ट्स का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां टेलर स्विफ्ट और रिहाना जैसी महिला कलाकार अक्सर टॉप पर रहती हैं, लेकिन भारत में ऐसा कम देखने को मिलता है.
महिलाओं को मौका नहीं मिल रहा हैं
राज शमानी के साथ एक इंटरव्यू में श्रेया घोषाल ने कहा कि अगर इंडियन म्यूजिक चार्ट्स को देखें, तो वहां फीमेल सिंगर्स के गाने बहुत कम दिखाई देते हैं. टॉप 10 की बात छोड़ दीजिए, टॉप 50 गानों में भी मुश्किल से 6 या 7 गाने ऐसे होते हैं जिन्हें फीमेल सिंगर्स ने गाया हो. और यह चार्ट दिखाता है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में महिलाओं को पहले जैसा मौका नहीं मिल रहा है. यह स्थिति पहले नहीं थी और यह बदलाव पिछले कुछ सालों में ज्यादा देखने को मिला है. पिछले करीब दस सालों से वो इंडस्ट्री में हो रहे बदलाव के दौर से गुजर रही है. इस बीच कई नए म्यूजिक स्टाइल और फ्यूजन सामने आए हैं, लेकिन इसी के साथ एक तरह की उलझन भी दिखाई देती है. हालांकि उन्हें भरोसा है कि समय के साथ यह उलझन दूर होगी और चीजें धीरे-धीरे संतुलन के साथ बढ़ेंगी.
म्यूजिक इंडस्ट्री में हो रहे हैं बदलाव

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












