)
इंडियन एयरफोर्स का ये फाइटर जेट करेगा 'नॉनस्टॉप' अटैक: HAL ने बनाया ऐसा 'घातक' सिस्टम, जो रखेगा 24x7 मेंटेन
Zee News
Tejas fighter jet HAL AI maintenance system: यह सिर्फ एक साधारण सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि मशीन लर्निंग की मदद से यह पिछले सभी तकनीकी समस्याओं और उनके समाधानों का रिकॉर्ड रखता है. जब भी कोई नई खराबी आती है, तो यह AI सिस्टम तुरंत उस खराबी से जुड़े संभावित कारणों और समाधानों को खोजकर सामने रख देता है.
Tejas fighter jet HAL AI maintenance system: भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को अब रखरखाव और मरम्मत के मामले में भी एक बड़ी तकनीकी ताकत मिल गई है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के तेजस डिविजन ने एक अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI-आधारित सिस्टम विकसित किया है, जो विमान में आने वाली तकनीकी खराबी को तेजी से पहचानने और उसे ठीक करने में मदद करेगा.
More Related News
