'इंजर्ड' अक्षर बाहर? टीम इंडिया में 1 जगह के 3 दावेदार... रायपुर T20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज (23 जनवरी) शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. भारत सीरीज का पहला मैच नागपुर में 48 रनों से जीती थी. इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हो सकता है. देखना होगा कि न्यूजीलैंड की टीम क्या कोई बदलाव करेगी या नहीं.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टी20 को अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की विध्वसंक बल्लेबाजी की बदौलत 48 रनों से जीता. वनडे सीरीज में हार के बाद T20 सीरीज की शुरुआत सूर्या एंड कंपनी ने धमाकेदार अंदाज में की.
इसके साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट की दुनिया को साफ संदेश दे दिया. भारत ने 238 रन ठोक दिए और यह टीम हाल की घरेलू टेस्ट और वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड से मिली हार वाली टीम जैसी बिल्कुल नहीं दिखी.
A commanding performance! 🔝#TeamIndia win by 4⃣8⃣ runs in Nagpur to take a 1⃣-0⃣ lead in the 5-match T20I series 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/ItzV352h5X#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/BuAT0BluHk
अभी मौजूदा टीम में चोटिल तिलक वर्मा को ईशान किशन को शामिल कर दें तो यह भारत की लगभग फुल-स्ट्रेंथ T20 टीम है. T20 वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी बाइलेट्रल सीरीज है और भारत किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है. कीवियों के सामने चुनौती आसान नहीं है. भारत अब लगातार 10 T20I सीरीज या टूर्नामेंट जीत चुका है, जिसमें T20 वर्ल्ड कप और एशिया कप भी शामिल हैं.
समय के साथ यह टीम और मजबूत ही हुई है. हालांकि जब न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज में हराया था, तब भारत 12 साल से घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा था. वहीं, वनडे सीरीज में मिली जीत भी भारत में उनकी पहली थी.
शुक्रवार (23 जनवरी) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कीवी टीम किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी, क्योंकि हार की स्थिति में उसके सामने लगातार तीन मैच जीतने की मजबूरी खड़ी हो जाएगी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








