
इंग्लैंड सेमीफाइनल में हार गया... लेकिन जैकब बेथेल की विध्वंसक पारी याद रखेगा वानखेड़े!
AajTak
जैकब बेथेल की ताबड़तोड़ पारी ने इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखा. बेथेल इंग्लिश टीम को जीत तो नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने एक समय भारतीय टीम को टेंशन में डाल दिया था. बेथेल मैच के आखिरी ओवर में पहली गेंद पर रनआउट होकर पवेलियन लौटे.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भले ही इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपनी विस्फोटक पारी से स्टेडियम में मौजूद हर क्रिकेट फैन को रोमांचित कर दिया. भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 22 वर्षीय बेथेल ने तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया,
254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन जैकब बेथेल ने क्रीज पर आते ही भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने मैदान के हर कोने में शानदार शॉट लगाए और दबाव को पूरी तरह भारत पर डाल दिया. बेथेल ने केवल 48 गेंदों में 105 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: बुमराह के बंप कैच पर उछल पड़ीं साक्षी... धोनी का कूल रिएक्शन VIRAL
क्रिस गेल से आगे निकले जैकब बेथेल जैकब बेथेल ने सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक रहा. इस सूची में शीर्ष पर न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक जड़ा था. तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था.
इतना ही नहीं, जैकब बेथेल ने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी बल्लेबाज की संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी रही. इससे पहले टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में फिन एलन ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.
टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक 33 गेंदें- फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, सेमीफाइनल 2026 45 गेंदें- जैकब बेथेल बनाम भारत, वानखेड़े, सेमीफाइनल 2026 47 गेंदें- क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2016 50 गेंदें- क्रिस गेल बनाम साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2007 50 गेंदें- हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








