
'इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शराब कल्चर नहीं', पूर्व दिग्गज ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
AajTak
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड टीम पर लगे ड्रिंकिंग कल्चर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हाल की घटनाएं कुछ खिलाड़ियों की गलतियां हैं, न कि पूरी टीम की संस्कृति. उन्होंने कर्फ्यू जैसे नियमों को गैर-जरूरी बताया और कहा कि टीम के भीतर एक-दूसरे का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है.
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मौजूदा इंग्लिश टीम पर लगे उस आरोप को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि टीम के अंदर शराब पीने की संस्कृति (ड्रिंकिंग कल्चर) है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के दौरान सामने आए कुछ शराब से जुड़े मामलों के बाद यह बहस तेज हो गई थी.
दरअसल, इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान हैरी ब्रूक को न्यूजीलैंड में एक बाउंसर से बहस के बाद जुर्माना भरना पड़ा था. इसके अलावा एशेज सीरीज के बीच नोसा में ब्रेक के दौरान कुछ इंग्लिश खिलाड़ियों की शराब पीते हुए तस्वीरें भी सामने आई थीं. इन घटनाओं के बाद टीम की ऑफ-फील्ड संस्कृति पर सवाल उठने लगे.
यह भी पढ़ें: एशेज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ने शैंपेन से क्यों बनाई दूरी, ये है वजह, VIDEO
क्या बोले स्टुअर्ट ब्रॉड
अपने पॉडकास्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि इन मामलों को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है और यह कुछ अलग-अलग गलतियों का नतीजा है, न कि पूरी टीम की समस्या. ब्रॉड ने कहा, 'कुछ खिलाड़ियों से गलतियां हो गईं और वह मीडिया में आ गईं. असली बात यह है कि आपके टीम-मेट्स को आपको ऐसी स्थिति से बाहर निकालना चाहिए. जब ऐसा होता है, तभी आपकी टीम कल्चर मजबूत मानी जाती है.'
यह भी पढ़ें: कैसीनो, शराब और मैनेजमेंट विवाद… इंग्लैंड की एशेज हार का कड़वा सच सामने आया

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








