
आ रही है Realme GT 7 Series, मिलेगी 7000mAh की बैटरी और 120W का फास्ट चार्जर
AajTak
Realme अपने नए स्मार्टफोन को 27 मई को लॉन्च करने जा रहा है, जो Realme GT 7 सीरीज का हिस्सा होंगे. कंपनी की तरफ से इसकी बैटरी और चार्जर का खुलासा किया है, जिसमें बताया है कि यह फोन सिर्फ 15 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Realme अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है. यह हैंडसेट Realme GT 7 सीरीज का हिस्सा होंगे और यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा. इन फोन की सेल भारत में भी होगी. इस सीरीज के तहत Realme GT 7 और Realme GT 7T को लॉन्च किया जाएगा.
अब कंपनी ने अपकमिंग सीरीज के फोन की नई डिटेल्स को शेयर किया है. X प्लेटफॉर्म पर Realme ने पोस्ट किया और बताया कि Realme GT 7 सीरीज में 7000mAh Battery मिलेगी और यह हैंडसेट मिनटों में चार्ज होगा.
15 मिनट में होगा 50 परसेंट चार्ज
Amazon India पर Realme GT 7 सीरीज के लिए एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया गया है. इस पेज पर बताया है कि अपकमिंग सीरीज में 120W फास्ट चार्जर को दिया जाएगा. फोन की बैटरी सिर्फ 15 मिनट में 1 परसेंट से 50 परसेंट तक चार्ज हो जाएगा. यह हैंडसेट रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेंगे.
यह भी पढ़ें: Acer ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलता है 64MP कैमरा
Realme ने किया पोस्ट

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









