
आ रहा 'दुनिया का पहला सोलर पावर लैपटॉप'? MWC 2025 में Lenovo कर सकता है अनवील
AajTak
MWC 2025 की शुरुआत 3 मार्च से होने जा रही है. इस दौरान Lenovo एक बड़ी लॉन्चिंग करने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, Lenovo दुनिया का पहला सोलर पावर वाला लैपटॉप अनवील कर सकता है. इसकी जानकारी एक टिप्स्टर ने दी है. इसमें सोलर सेल्स का इस्तेमाल किया है, जो आपके लैपटॉप की बैटरी को चार्ज करेंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.
MWC 2025 की शुरुआत 3 मार्च से होने जा रही है. इस दौरान Lenovo एक बड़ी लॉन्चिंग करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि Lenovo दुनिया का पहला सोलर पावर वाला लैपटॉप अनवील कर सकता है. इसकी जानकारी एक टिप्स्टर ने दी है.
X प्लेटफॉर्म पर इवान ब्लास ने पोस्ट करके बताया कि MWC में कुछ खास अट्रैक्शन लॉन्च होंगे, जिसमें Lenovo Yoga भी अपनी लॉन्चिंग करने जा रहा है. पोस्ट के मुताबिक, इसमें एक Solar-Powered Laptop कॉन्सेप्ट भी अनवील हो सकता है.
लैपटॉप पर लगे होंगे सोलर सेल्स
सोलर पावर वाले इस लैपटॉप के ऊपर कुछ सोलर सेल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे ऐसे डिजाइन किया है, जिसकी मदद से यह बंद होने के बाद भी चार्ज होता रहेगा. हालांकि अभी इसके बारे में बहुत ही सीमित जानकारी है.
यह भी पढ़ें: बिक गई स्मार्टफोन को रिप्लेस करने वाली कंपनी, HP ने Humane को खरीदा, 1,000 करोड़ में हुई डील
इवान ब्लास का पोस्ट का स्क्रीनशॉट्स

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











