
आरक्षण को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, कहा- रामराज धोखा है
AajTak
स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर रामराज और रामचरित मानस पर टिप्पणी कर दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि रामराज धोखा है. इसके साथ ही उन्होंने रामराज हटाओ-आरक्षण बचाओ भी लिखा. मौर्य ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, वह पहले भी इस तरह के विवादास्पद बयान दे चुके हैं.
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर रामराज को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने हाल के आरक्षण मुद्दे को लेकर तंज कसा और इसी के केंद्र में ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला कहा जा रहा है. असल में समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामराज को लेकर विवादित ट्वीट किया है. रामराज को आरक्षण से जोड़ते हुए उन्होंने लिखा कि 'रामराज्य धोखा है. पहले भी रामराज के नाम पर कभी शम्बूक का सिर काटा गया तो कभी एकलव्य का अंगूठा और अब दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों का आरक्षण काटा जा रहा है, यानी संविधान प्रदत्त आरक्षण खत्म किया जा रहा है. जागो सावधान हो जाओ, रामराज हटाओ-आरक्षण बचाओ. '
इस वैकेंसी को लेकर किया ट्वीट असल में स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये ट्वीट UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती परीक्षा को लेकर किया है. यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती को लेकर अधिसूचना निकाली गई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC, लखनऊ ने ग्राम पंचायत अधिकारी के लगभग 1400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी को लेकर अधिसूचना जारी की है. यह अधिसूचना प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग के तहत निकाली गई. 16 मई 2023 को आयोग ने जो भर्ती अधिसूचना सं. 01-परीक्षा/2023 जारी की उसके अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी के कुल भर्ती पदों की संख्या 1468 है.
इन रिक्तियों में 849 अनारक्षित किए गए हैं, वहीं 356 अनुसूचित जाति और 7 अनुसूचित जनजाति के साथ ही 138 अन्य पिछले वर्गों के लिए आरक्षित है. इसके अलावा 117 आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण तय किया गया है. सभी पद स्थायी आधार पर भरे जाने हैं.
रामचरित मानस पर टिप्पणी से सुर्खियों में मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य हाल के कई दिनों से मानस को लेकर टिप्पणी करने से सुर्खियों में रहे हैं. इससे पहले उन्होंने इसी साल मार्च में कहा था कि, लोग अब रामचरित मानस पाठ करना बंद कर चुके हैं. उन्होंने, अपना एक वीडियो क्लिप ट्वीट किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि 'अब पूरे देश में लोगों ने अपने आप रामचरितमानस का पाठ कराना बंद कर दिया, इसलिए सरकार अपने खर्चे से मानस की पाठ कराने पर मजबूर हो रही है. जो ऐसा कर रहे हैं वे देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ों को अपमानित करने की साजिश की जा रही है.'
बीजेपी के निशाने पर सपा नेता स्वामी प्रसाद ने इससे पहले रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि इन चौपाइयों में आपत्तिजनक अंश हैं, जिसमें महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ों को सामाजिक, धार्मिक स्तर पर अपमानित होना पड़ता है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बयान के बाद वह बीजेपी के निशाने पर आ गए थे. इतना ही नहीं लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस भी दर्ज करा दिया गया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








