आयुष बदोनी की टीम इंडिया में क्यों हुई एंट्री? बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने राजकोट ODI से पहले बता दी असली वजह
AajTak
आयुष बदोनी को वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया है. कोच सितांशु कोटक ने इसके पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा भले ही बदोनी की बल्लेबाजी फॉर्म कमजोर रही हो, लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले आयुष बदोनी को टीम इंडिया में शामिल किए जाने की वजह साफ कर दी है. बदोनी को यह मौका वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद मिला है, जिससे वह नेशनल में पहली बार शामिल हुए हैं.
हालांकि, बदोनी की बल्लेबाजी फॉर्म हाल के समय में खास नहीं रही है. विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) में दिल्ली के लिए खेले गए पांच मैचों की 3 पारियों वह सिर्फ 16 रन ही बना सके. इसके अलावा उनके पिछले 10 मैचों में सिर्फ एक ही 50+ स्कोर देखने को मिला है. ऐसे में उनका चयन कई लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा.
गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन जहां बल्लेबाजी में बदोनी का प्रदर्शन फीका रहा, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने शानदार सुधार दिखाया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में उन्होंने 10 विकेट झटके. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ उन्होंने 3/30 का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.
कोटक ने बताई चयन की असली वजह वहीं राजकोट मैच की प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने कहा कि टीम को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ-साथ 4-5 ओवर गेंदबाजी भी कर सके.यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर कर रहे हैं पक्षपात? आयुष बदोनी के सेलेक्शन पर लगी सवालों की झड़ी... जानिए अंदर की कहानी
उन्होंने कहा- वह लगातार खेल रहा है और परफॉर्म कर रहा है. उसने इंडिया A के लिए भी खेला है. आमतौर पर कोई भी टीम सिर्फ पांच गेंदबाजों के साथ वनडे नहीं खेलती है. अगर वॉशी (वॉशिंगटन सुंदर) चोटिल हैं और हमारे पास सिर्फ पांच गेंदबाज हों, तो ओवर कौन पूरे करेगा? हमें ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो 4-5 ओवर डाल सके, इसलिए उसका चयन किया गया.
आयुष बदोनी का अब तक का करियर 26 साल के आयुष बदोनी ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्हें मौका मिल सकता है. उन्होंने 21 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, वहीं 27 लिस्ट A मुकाबले और 96 टी20 मैच खेले हैं. जहां उन्होंने 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 4 शतक भी दर्ज हैं. वहीं लिस्ट ए में उनके नाम एक शतक है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








