
'आया शेर' के लिए द पैराडाइज मेकर्स ने बनाया 2.5 एकड़ का स्लम सेट, डीटेल्स पढ़ उड़ जाएंगे होश
ABP News
The Paradise: हाल ही में फिल्म 'द पैराडाइज' का एक नया गाना 'आया शेर' रिलीज हुआ हैं और इसे काफी व्यूज मिले हैं. फिल्मे के मेकर्स ने 'आया शेर' बनाने के लिए 2.5 एकड़ का स्लम सेट तैयार किया है.
साउथ स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का गाना 'आया शेर' इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है, जिसने कई भाषाओं में मिलियंस व्यूज बटोरे हैं और इंस्टाग्राम रील्स पर इसका जलवा कायम है. इस विजन को हकीकत में बदलने के लिए, मेकर्स ने एक भव्य 'स्लम एम्पायर' का सेट तैयार किया, जिसमें हीरो को स्लम के सम्राट के रूप में दिखाया गया है.
'द पैराडाइज' का टीजर जब से रिलीज हुआ है, इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. ऑडियंस की तरफ से इसे बहुत ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और देखते ही देखते इसने ऑनलाइन मिलियंस में व्यूज बटोर लिए हैं. टीजर ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है और फिल्म को लेकर लोगों की क्यूरियोसिटी को दोगुना कर दिया है. इसी बढ़ते क्रेज की वजह से 'द पैराडाइज' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.
'द पैराडाइज' से रिलीज हुआ गाना 'आया शेर' हाल ही में रिलीज हुए फिल्म 'द पैराडाइज' के गाने 'आया शेर' ने अपनी जबरदस्त एनर्जी और कमाल के विजुअल्स से लोगों को इम्प्रेस कर दिया है. इस गाने के इतने बड़े लेवल और असली दिखने के पीछे एक बड़ी वजह फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट की मेहनत है, जिन्होंने बहुत ही शानदार सेट्स तैयार किए. इन सेट्स में भव्यता के साथ-साथ असलियत का भी पूरा तालमेल बिठाया गया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












