
आमिर अली की मां ने मांगी थी आर्यन खान के लिए दुआ, बेल मिलते ही खुशी से झूमीं
AajTak
एक्टर आमिर अली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी मां का एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह आर्यन खान की बेल मिलने की बात को जानकर काफी खुश होती नजर आ रही हैं.
एक्टर आमिर अली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी मां का एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह आर्यन खान की बेल मिलने की बात को जानकर काफी खुश होती नजर आ रही हैं. आमिर वीडियो में अपनी मां से पूछ रहे हैं कि वह इतनी खुश कैसे हैं? इसपर वह कहती हैं कि आर्यन खान को बेल मिल गई, अब मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करूंगी. मैंने दुआ मांगी थी. आमिर पूछते हैं कि क्यों? तो इसपर उनकी मां फिर कहती हैं कि वह बच्चा है, बेल मिल गई मेरे लिए यह खुशी की बात है. Look who’s the happiest.. my maa.. #AryanKhanBail #SRK ❤️ pic.twitter.com/938rbwiu8g

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











