
'आप बहुत दुष्ट इंसान हैं...', जब रिपोर्टर के सवाल पर भड़क गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को टेक्सास में आई भीषण बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे. 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की सुबह मूसलाधार बारिश के बाद टेक्सास के ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. इस आपदा में अब तक कम से कम 120 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लापता हैं.
टेक्सास में आई भीषण बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को एक पत्रकार के सवाल से नाराज हो गए. इतना ही नहीं, उन्होंने उस पत्रकार को 'दुष्ट व्यक्ति' तक कह दिया. दरअसल, 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की सुबह मूसलाधार बारिश के बाद टेक्सास के ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. इस आपदा में अब तक कम से कम 120 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लापता हैं.
स्थिति का जायजा लेने केंद्र टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में पहुंचे ट्रंप ने केरविल स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में स्थानीय अधिकारियों और बचावकर्मियों से मुलाकात की. उन्होंने कहा, “इन हालातों में सभी ने अविश्वसनीय काम किया है. जो लोग लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं, वे वाकई सराहनीय कार्य कर रहे हैं.”
पत्रकार से तीखी नोकझोंक
इसके बाद ट्रप ने मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए प्रेस वार्ता की. इस दौरान माहौल तब गर्म हो गया जब एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या समय रहते चेतावनी देने से लोगों की जान बचाई जा सकती थी? इस पर ट्रंप ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “सिर्फ कोई बुरा इंसान ही ऐसा सवाल पूछ सकता है. आप बहुत ही दुष्ट इंसान हैं.”
ट्रंप ने पहले जवाब दिया कि मुझे लगता है कि सभी ने हालात के अनुरूप अद्भुत काम किया है. लेकिन फिर पत्रकार की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने उस पत्रकार पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी कर दी.
समर्थक मीडिया से सकारात्मक सवालों पर खुश

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











