
'आप जान बचाने के लिए भागेंगे', उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर वकील से बोले चीफ जस्टिस चंद्रचूड़
AajTak
उद्धव ठाकरे गुट की ओर से पेश एक वकील ने अपनी दलीलों पर जोर देना शुरू कर दिया कि जल्द से जल्द तारीख दी जाए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और मामले को जल्द से जल्द सूचीबद्ध किया जाना चाहिए. वकील ने कहा कि दस्तावेजों का सामान्य संकलन दो-तीन दिनों के भीतर तैयार किया जा सकता है.
शिवसेना विधायकों की अयोग्यता से संबंधित एक मामले में सुनवाई की शुरुआती तारीख के लिए लगातार आग्रह करने पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने एक वकील से कहा, "एक दिन के लिए यहां बैठो. मैं तुम्हें आश्वासन देता हूं, आप अपनी जान बचाने के लिए भागेंगे."
सीजेआई और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ महाराष्ट्र राजनीतिक विवादों से संबंधित दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तारीखें तय कर रही थी. दरअसल, उद्धव ठाकरे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को जून 2022 में विभाजित होने के बाद असली राजनीतिक दल घोषित किया गया था.
दूसरी याचिका एनसीपी के शरद पवार गुट ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले समूह को असली एनसीपी घोषित करने के नार्वेकर के फैसले को चुनौती देते हुए दायर की थी. हाल ही में शीर्ष अदालत ने शरद पवार गुट की याचिका पर अजीत पवार और उनके 40 विधायकों को नोटिस जारी किया था. शुरुआत में सीजेआई ने कहा कि शिवसेना मामले में दलीलें पूरी हो चुकी हैं.
एनसीपी विवाद मामले को सूचीबद्ध करने पर पीठ ने अजीत पवार समूह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एनके कौल की दलील पर गौर किया कि शरद पवार समूह की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया जाना चाहिए.
अदालत ने आखिरकार अजीत पवार समूह और उसके 40 विधायकों को जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया और कहा कि इसके बाद याचिका पर सुनवाई होगी.
इस बीच, उद्धव ठाकरे गुट की ओर से पेश एक वकील ने अपनी दलीलों पर जोर देना शुरू कर दिया कि जल्द से जल्द तारीख दी जाए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और मामले को जल्द से जल्द सूचीबद्ध किया जाना चाहिए. वकील ने कहा कि दस्तावेजों का सामान्य संकलन दो-तीन दिनों के भीतर तैयार किया जा सकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












