
आपका हेल्थ इंश्योरेंस Covid-19 का कवर देता है? जानें- खास कोरोना पॉलिसीज के बारे में
AajTak
देश में बड़ी संख्या में कोविड-19 के मरीज बढ़ रहे हैे. ऐसे में एक बार फिर लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस का महत्व समझ में आ रहा है.
कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हो रही है और देश में बड़ी संख्या में कोविड-19 के मरीज बढ़ रहे हैे. ऐसे में एक बार फिर लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस का महत्व समझ में आ रहा है. क्या मौजूदा हेल्थ पॉलिसी से हो सकता है कोविड का इलाज कवर या इसके लिए अलग पॉलिसी लेनी होगी? आइए इस पर एक नजर डालते हैं. (फाइल फोटो: PTI) भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने पिछले साल अप्रैल में ही यह निर्देश दिया था कि सभी हेल्थ बीमा उत्पाद के तहत कोविड-19 के इलाज को भी कवर किया जाएगा. यानी अगर आपके पास कोई हेल्थ बीमा है तो बीमा कंपनी कोविड के इलाज के लिए क्लेम देने से मना नहीं कर सकती. आमतौर पर ऐसी पॉलिसी में 24 घंटे से ज्यादा के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज का खर्च मिलता है, कोविड केस में भी ऐसा ही होगा. लेकिन आपने यदि कोई ऐसी पॉलिसी ली है जो कैंसर, हॉर्ट रोग, क्रिटिकल इलनेस कवर जैसी खास स्कीम की है तो उसमें अक्सर कोविड-19 का इलाज कवर नहीं होता. बीमा नियामक इरडा ने पिछले साल बीमा कंपनियों से कहा था कि वे स्टैंडर्ड कोविड-19 हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर आएं. इसके बाद कई कंपनियां सिर्फ कोविड-19 से जुड़ी पॉलिसी लेकर आई हैं.अच्छी बात यह है कि ऐसी पॉलिसीज में ग्रेस पीरियड सिर्फ 15 दिन का होता है. ये पॉलिसियां दो तरह की होती हैं-कोरोना कवच और कोराना रक्षक पॉलिसी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











