
आधार में कितनी बार बदल सकते हैं नाम और पता? लगती है सिर्फ इतनी फीस
AajTak
आप अपने आधार में नाम और पता अपडेट (Address Update in Aadhaar) करवा सकते हैं. लेकिन इसके लिए भी एक लिमिट तय की गई है. किसी भी नागरिक को उसके पूरे जीवन में केवल एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है. ओटीपी के बिना आप किसी भी तरह का बदलाव अपने आधार डेटा में नहीं कर पाएंगे.
आधार (Aadhaar) के बिना आज के समय में कोई भी वित्तीय काम निपटाना मुश्किल है. यह अब हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है. बैंक में खाता खोलने से लेकर सरकारी स्कीम का लाभ लेने तक, हर काम के लिए आधार की जरूरत पड़ती है. इसलिए आधार होने के साथ जरूरी है कि उस पर दर्ज आपकी डिटेल्स भी पूरी तरह से सही हों.
आपको अगर अपने आधार में किसी भी तरह के अपडेट करवाने हैं तो ये आसानी से हो जाता है. आप अपने आधार में नाम और पता अपडेट (Address Update in Aadhaar) करवा सकते हैं. लेकिन इसके लिए भी एक लिमिट तय की गई है. कोई भी अपने आधार में बार-बार नाम और पता अपडेट नहीं करवा सकता है.
एक बार ही जारी होता है आधार
देश के किसी भी नागरिक को उसके पूरे जीवन में केवल एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है. इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है. आधार कार्ड में 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या होती है जिससे संबंधित नागरिक की जानकारियों का पता चलता है. इसमें एड्रेस, माता-पिता का नाम, उम्र समेत कई डिटेल्स दर्ज होते हैं. आधार बनावाते समय अगर कोई भी जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो उसे सुधारा जा सकाता है लेकिन इसके लिए UIDAI ने एक सीमा तय कर दी है.
कितनी बार बदलाव सकते हैं नाम
UIDAI ने किसी भी आधारकार्ड होल्डर के लिए एड्रेस बदलने के लिए लिमिट तय कर रखी है. UIDAI के अनुसार कोई आधारकार्ड होल्डर अपने आधार डेटा में जीवनभर में सिर्फ दो बार ही आपना नाम बदलवा सकता है. साथ ही आधार में आप सिर्फ एक बार ही अपनी जन्मतिथि बदलवा सकते हैं. आधार डेटा में आप बार-बार अपना नाम नहीं बदल सकते हैं. पूरे जीवन में आप आधार में सिर्फ एक बार जेंडर की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










