
'आतंकवाद का खात्मा करने के लिए करें अंतिम वार', J-K में सुरक्षा पर हाई लेवल मीटिंग में अमित शाह की दो टूक
AajTak
शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई बैठक शाम साढ़े चार बजे तक चली. बैठक में गृह मंत्री शाह ने हाल के समय में आतंकवादी हमलों और घाटी में सुरक्षा के इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की.
घाटी में हाल के दिनों में आतंकवाद के मामलों में बढ़ोतरी होने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे. उन्होंने श्रीनगर में सुरक्षा को लेकर हाई लेवल मीटिंग की, जिसमें सुरक्षा से जुड़े कई अहम अधिकारियों की मौजूदगी रही. चार घंटे तक चली बैठक में अमित शाह ने सुरक्षाबलों से आतंकवाद को खत्म करने के लिए कहा है. #WATCH Union Home Minister Amit Shah chairs security review meeting during his three-day visit to the Union Territory of Jammu and Kashmir pic.twitter.com/qtohyuXs2P

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











