
आज से ये 5 बदलाव, LPG सिलेंडर के दाम से लेकर Insurance क्लेम के रूल में चेंज
AajTak
Rule Changes From Today: हर महीने की शुरुआत की तरह ही नवंबर की पहली तारीख से बड़े बदलाव हुए हैं. इसमें सबसे राहत भरा बदलाल पेट्रोलियम कंपनियों ने किया है. मंगलवार को IOCL ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 115 रुपये तक घटा दिए हैं. हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत है.
आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है और हर महीने की पहली तारीख की तरह ही इस बार भी देश में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. इन बदलावों के तहत जहां लोगों को राहत मिली है, तो कहीं झटका भी लगा है. 1 नवंबर 2022 से पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भारी कटौती करके तोहफा दिया है, तो दूसरी ओर दिल्ली में बिजली सब्सिडी पाने वाले लोगों के लिए नया नियम लागू कर दिया गया है.
LPG सिलेंडर के दाम में कटौती मंगलवार 1 नवंबर से सबसे बड़ा और राहत भरा बदलाव एलपीजी के दाम (LPG Price) में किया गया है. दरअसल, IOCL ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 115 रुपये तक कम कर दी हैं. ये लगातार छठा महीना है, जबकि पेट्रोलियम कंपनी ने गैस के दाम में कमी की है. मई 2022 के बाद से इसमें लगातार कटौती देखने को मिली है.
नई कटौती के बाद अब देश के महानगरों में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की बात करें तो दिल्ली में इंडेन का 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 1,859.5 रुपये से घटकर 1,744 रुपये रह गई. कोलकाता में 1995.50 रुपये से कम होकर 1,846 रुपये, मुंबई में 1,844 रुपये की जगह 1,696 रुपये और चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 2009.50 रुपये से घटकर 1,893 रुपये हो गई है.
सिलेंडर डिलीवरी के लिए OTP जरूरी मंगलवार से दूसरा बड़ा बदलाव भी गैस सिलेंडर से ही जुड़ा हुआ है. दरअसल, घरेलू LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. नवंबर की पहली तारीख से रसोई गैस सिलेंडर OTP वेस्ड होगी. यानी इसे वन टाइम पासवर्ड प्रोसेस के तहत डिलवर्ड किया जाएगा. इसके तहत गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. इसे डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा और ओटीपी के सिस्टम से मिलान के बाद सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी.
बीमाकर्ताओं को KYC डिटेल देना जरूरी तीसरे बड़े बदलाव की बात करें तो बीमा नियामक IRDAI की ओर से भी 1 नवंबर 2022 से एक बड़ा चेंज किया गया है. इसके तहत अब बीमाकर्ताओं के लिए KYC डिटेल देना जरूरी होगा. अभी तक नॉन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी विवरण देना स्वैच्छिक है, लेकिन अब ये अनिवार्य हो गया है. सीधा मतलब ये है कि अगर इंश्योरेंस क्लेम के वक्त केवाईसी डॉक्यूमेंट पेश नहीं किए गए तो क्लेम रद्द किया जा सकता है.
बिजली सब्सिडी का नया नियम 1 नवंबर से चौथा बदलाव दिल्लीवालों के लिए किया गया है. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और बिजली सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं, तो फिर ये बदलाव आप पर असर डालने वाला है. दरअसल, मंगलवार से दिल्ली में बिजली सब्सिडी का नया नियम लागू हो गया है. इसके तहत जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें बिजली पर सब्सिडी के लिए नहीं मिलेगी. इस जरूरी काम को करने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2022 कर दिया गया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









